UP में स्कूल टीचर पर FIR: मॉर्निंग असेंबली में सुनाई कविता- तुम कांवड़ लेकर मत जाना; हिंदू संगठनों के विरोध के बाद मामला दर्ज
Published:
2 min read

UP में स्कूल टीचर पर FIR, स्कूल में सुनाई कविता- तुम कांवड़ लेकर मत जाना
उत्तर प्रदेश में एक टीचर के खिलाफ स्कूल असेंबली के दौरान कांवड़ यात्रा पर कविता सुनाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। हिंदू संगठनों का दावा है कि टीचर की कविता से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
दरअसल, ये पूरा विवाद बरेली के महात्मा गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज बरेली के टीचर रजनीश गंगवार के उस वीडियो के वायरल होने के बाद हुआ, जिसमें वे खुद की बनाई कविता- तुम कांवड़ लेकर मत जाना, ज्ञान का दीप जलाना... सुनाते नजर आ रहे हैं। वे आगे सुनाते हैं- कांवड़ ले जाकर कोई एसपी या डीएम नहीं बना है।
कविता अपमानजनक- हिंदू संगठन
रजनीश गंगवार की कविता का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध जताया और इसे कांवड़ यात्रियों के प्रति भड़काऊ और अपमानजनक बताया। हिंदू संगठनों का कहना है कि अभी कांवड़ यात्रा चल रही है, यहां तक कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी श्रद्धालुओं का समर्थन कर रहे हैं, ऐसे वक्त पर एक शिक्षक का स्कूल में ऐसी कविता सुनाना भड़काऊ और अस्वीकार्य है।
बरेली पुलिस ने हिंदू संगठनों की शिकायत पर टीचर के खिलाफ शत्रुता को बढ़ावा देने और सांप्रदायिक शांति को भंग करने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पुष्टि की है कि वीडियो स्कूल की मॉर्निंग असेंबली के दौरान का है।
बहेरी CO अरुण कुमार ने कहा, एमजीएम इंटर कॉलेज के टीचर राजेश गंगवार ने स्कूल में बच्चों में को इकट्ठा किया और कांवड़ यात्रा को लेकर आपत्तिजनक कविता सुनाई। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

