Statue of Unity देखने पहुंच उमर अब्दुल्ला : बोले- इतना सुंदर होगा, इसका अंदाजा नहीं था; ये लौह पुरुष को सही मायने में श्रद्धांजलि
Published:
2 min read

सीएम उमर अब्दुल्ला पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए 2 दिन के गुजरात दौरे पर हैं।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केवड़िया में नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों से डैम की इंजीनियरिंग के बारे में जाना। इस दौरान उमर अब्दुल्ला ने डैम और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ये नए भारत की एक बहुत बड़ी पहचान है।
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भारत की बड़ी पहचान- उमर अब्दुल्ला
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैंने इसके बारे में बहुत सुना था। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी इतना शानदार होगा, मुझे इस बात का एहसास नहीं था। सरदार वल्लभभाई पटेल जिन्हें हम लौह पुरुष के नाम से भी जानते हैं, उनके लिए यह सही मायने में श्रद्धांजलि है। ये नए भारत की एक बहुत बड़ी पहचान भी है।
जम्मू-कश्मीर के सीएम ने कहा कि आप अंदाजा लगाए इस डैम के जरिए वहां भी पानी पहुंच रहा है जहां रेगिस्तान था, अब वहां भी खेती हो रही है। इस डैम से कच्छ तक पानी पहुंच रहा है।
J&K में बनाएंगे ऐसा प्रोजेक्ट- सीएम
उन्होंने कहा कि हमारा (जम्मू&कश्मीर) का दुर्भाग्य है कि हम इस तरह के प्रोजेक्ट नहीं कर पाए। हमें पानी रोकने की अनुमति ही नहीं थी। अब इंडस वाटर ट्रीटी पर रोक लगाई गई है। हो सकता है आगे जाकर हम इस तरह के प्रोजेक्ट मिले। इससे जम्मू-कश्मीर की जनता को ना बिजली की कमी होगी और ना ही पीने के पानी की।
गुजरात में टूरिज्म को कर रहे प्रमोट
सीएम उमर अब्दुल्ला पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए 2 दिन के गुजरात दौरे पर हैं। सुबह उन्होंने अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट पर मॉर्निग पर की थी।

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट तारीफ करते हुए लिखा कि एक टूरिज्म इवेंट के दौरान मैंने अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट पर सुबह-सुबह वॉक की। यह उन बहुत ही खूबसूरत जगहों में से एक जहां मैंने रनिंग की है। मैंने अटल फुट ब्रिज के पास भी रनिंग की।

