महिला ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाई कार:: 15 ट्रेनें डायवर्ट, यात्री घंटों रहे परेशान; Video वायरल
Published: Updated:
2 min read

रेलवे ट्रैक पर कार दौड़ाने के मामले में महिला गिरफ्तार
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला का रेलवे ट्रैक पर कार चलाने का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला ने ट्रैक पर करीब 7 किलोमीटर दूर तक कार दौड़ाई। इसके चलते रेलवे सेवा भी बाधित हो गई। 15 ट्रेनों को डायवर्ट करना पड़ा। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
महिला उत्तर प्रदेश के लखनऊ की बताई जा रही है। वह हैदराबाद में एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करती है। कुछ समय पहले उसकी नौकरी चली गई।
BREAKING: Hyderabad aunty took “tracking her journey” too seriously—parked her car ON THE TRAIN TRACKS. Indian Railways now considering adding reverse gear to locomotives. #Trainwreck #Hyderabad
— maddy (@maddythesupream) June 26, 2025
🎯 “Next stop: driver's license suspension.”
IRCTC has launched a new service:
🚙… pic.twitter.com/1bNm8rLQDc
लोगों ने रोका तो चाकू दिखाया
जब कार को रेलवे ट्रैक पर दौड़ते देखा तो लोगों ने महिला को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भड़क गई और चाकू दिखा कर धमकाने लगी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद रेलवे अधिकारियों ने ट्रैक पर आ रहीं ट्रेनों को डायवर्ट किया और पुलिस को इसकी जानकारी दी।
रील बनाने के लिए ट्रैक पर दौड़ाई कार!
पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया और कार भी जब्त कर ली। पुलिस को आशंका है कि महिला सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के लिए ऐसा कर रही थी। महिला को चेवेल्ला के सरकारी अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है ताकि पता चल सके कि वह नशे में तो नहीं थी या उसकी मानसिक स्थिति कैसी है।

