तेलंगाना की ‘सोनम’: मां-बेटी का एक ही बॉयफ्रेंड, हनीमून मर्डर केस देख रची साजिश; शादी के एक महीने बाद कराई पति की हत्या
Published: Updated:
2 min read

प्रेमी के साथ मिलकर एश्वर्या ने पति तेजेश्वर की हत्या करवाई
तेलंगाना के गडवाल जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती को शादी के 1 महीने बाद ही पति की हत्या कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चौंकाने वाली बात ये है कि मां और बेटी एक ही लड़के को प्यार करती थीं और तीनों ने मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया।
मां और बेटी का एक ही बॉयफ्रेंड
आरोपी ऐश्वर्या की मां जिस बैंक में स्वीपर का काम करती थी, उसी बैंक में तिरमल राव काम करता था। मां और तिरमल के बीच लव अफेयर था। कुछ समय के लिए अपनी मां की जगह ऐश्वर्या काम करने आई। तिरमल राव और ऐश्वर्या बीच भी प्रेम संबंध बने। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन ऐश्वर्या की मां इसके खिलाफ थी, क्योंकि तिरमल राव पहले से शादीशुदा था।
रघुवंशी हत्याकांड जैसी थी प्लानिंग
कुछ समय बाद मां ने ऐश्वर्या की शादी तेजेश्वर से तय कर दी और 18 मई को शादी करवा दी। तेलंगाना पुलिस ने बताया की पत्नी ऐश्वर्या ने राजा रघुवंशी हत्याकांड के जैसी प्लानिंग की थी। एश्वर्या रास्ते में लूटपाट और हत्या का मामला बनाना चाहती थी । लेकिन आखिर में प्लान चेंज किया।
शादी के बाद भी बैंक कर्मचारी और ऐश्वर्या लगातार फोन पर बात करते रहते थे। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच करीब 2000 बार बात हुई थी।
टैटू से हुई शव की पहचान
17 जून को जब तेजेश्वर घर नहीं लौटा तो घरवालों ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। करनूल जिले में 21 जून को एक शव बरामद हुआ। शव की पहचान हाथ पर बने टैटू से हुई।
बैंक से लोन के लिए हत्या
ऐश्वर्या के प्रेमी तिरमल राव तीन लोगो को बैंक से लोन के साथ कुछ पैसे देने के वादा किया और इसके बदले ऐश्वर्या के पति की हत्या करने की सुपारी दे दी।
जमीन के सर्वे के बहाने हुई हत्या
तेजेश्वर जमीन का सर्वे करने का काम करता था। तीनो ने तेजेश्वर को जमीन का सर्वे करवाना है इसी बहाने से कार में बैठाया और सुनसान रास्ते पर कार में ही हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को पन्यम के पास फेंक दिया था। पुलिस ने सभी पत्नी ऐश्वर्या और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

