तेलंगाना में 1.38 करोड़ के बंद हो चुके नोट जब्त: लोगों के साथ फ्रॉड करने की कोशिश; 8 आरोपी गिरफ्तार-कार जब्त
Published:
1 min read

पुलिस ने 8 आरोपियों के पास से बंद हो चुके नोटों के अलावा, एक कार भी जब्त की है।
नेशनल डेस्क. तेलंगाना के काजीपेट में पुलिस ने 1.38 करोड़ रुपए के बंद हो चुके 500 और 1000 के नोट जब्त किए हैं। पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पुराने नोट दिखाकर लोगों के साथ फ्रॉड करना चाहते थे। वह इनके बदले में असली करंसी बदलने की साजिश रचने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने यह कार्रवाई काजीपेट क्रॉसरोड्स पर व्हिकल चेकिंग के दौरान की।
10 मोबाइल फोन भी जब्त
दरअसल, जक्कुला इंस्पेक्टर श्याम सुंदर ने संदिग्ध कार को पकड़ा, उन्होंने कार की सर्चिंग की। इस दौरान बड़ी संख्या में बंद हो चुके नोट पकड़े गए। पुलिस ने 1.38 करोड़ के पुराने नोट जब्त किए हैं। साथ ही 6 हजार रुपए असली नोट, 10 मोबाइल फोन और कार जब्त की है।
पुलिस इस रैकेट की जांच में जुटी
काजीपेट ACP पिंगली रेड्डी ने कहा- 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, सभी आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस इस केस से जुड़े पूरे रेकेट की जांच कर रही है। जब्त किए गए नोटो में 500 और 1,000 के नोट शामिल हैं, जो 2016 में नोटबंदी के बाद बंद कर दिए गए थे।

