तेलंगाना में लेक्चरर ने छात्रा को जहर पिलाया, मौत: जबरदस्ती सुसाइड नोट लिखवाने का आरोप; किसी अन्य शख्स से बात करने से नाराज था
Published:
3 min read

लेक्चरर आरोपी ने सुसाइड केस दिखाने और किसी अन्य व्यक्ति को फंसाने के लिए इस घटनाक्रम को अंजाम दिया। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. तेलंगाना में एक 20 साल की इंजीनियरिंग छात्रा को जबरदस्ती जहर पिलाने और सुसाइड नोट लिखने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है। इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। आरोप है कि आउटसोर्स लेक्चरर नवीन कुमार थंद्रा अक्षितारानी के किसी और से बात करने से नाराज था। इसलिए उसने रवि नाम के व्यक्ति को साजिशन फंसाने के लिए ऐसा कदम उठाया।
पुलिस ने पहले आत्महत्या से मौत का मामला दर्ज किया था। हालांकि जैसे ही मामले में आगे जांच की गई तो कुछ और ही मामला निकल कर सामने आया।
कॉलेज में लेक्चरर नवीन से हुई थी मुलाकात
आरोप है कि नासपुर में सिंगरेनी कोलियरीज पॉलिटेक्निक कॉलेज में थंद्रा अक्षितारानी आरोपी लेक्चरर नवीन कुमार से पहली बार मिली थी। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, आगे माईनिंग इंंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए अक्षितारानी हैदराबाद आ गई। वहां सिंगरेनी खदान में अप्रेंटिसशिप के दौरान वह रवि कुमार के करीब आ गई। इसके बाद नवीन और अक्षितारानी के रिश्ते में खटास आ गई। पेद्दापल्ली के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस बी राम रेड्डी ने कहा- रवि कुमार के अक्षितारानी के क्लोज आने पर वह बर्दाश्त नहीं कर पाया। वह दोनों से जलन महसूस करने लगा था।
जबरदस्ती जहर पीने के लिए मजबूर किया
पुलिस के मुताबिक, 12 सितंबर को थंद्रा अक्षितारानी घर जा रही थी, इस दौरान आउटसोर्स लेक्चरर नवीन कुमार ने उसे FCI के पास रोका। आरोप है कि उसने जबरदस्ती कार में बिठाया। उससे रवि कुमार के खिलाफ एक नोट लिखने का दवाब बनाया और उसे जहर पीने पर मजबूर किया। नवीन ने उसके इलाज में भी देरी की। बाद में उसने अक्षितारानी के पिता को उसके फोन से कॉल किया। उसने परिवार को यह यकीन दिलाने की कोशिश की कि उसने सुसाइड किया है।
यह खबर भी पढ़ें-
UP में स्कूल में महिला टीचर की गोली मारकर हत्या: आरोपी ने भी किया सुसाइड; दोनों लंबे समय से रिश्ते में थे
कॉल रिकॉर्डिंग से सुलझा केस
अक्षितारानी को गोदावरिखानी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी नवीन ने यह दिखाने की कोशिश कि उसने रवि से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए CCTV, कॉल लॉग, कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य टेक्निकल एविडेंस का सहारा लिया। सबूतों के आधार पर पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का पता लगाया और मुख्य आरोपी नवीन कुमार की पहचान की।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया
पुलिस ने नवीन कुमार (38) और सिंगारेनी के रवि कुमार (35) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक कार और मोबाइल भी जब्त किए हैं। वहीं रवि कुमार के अक्षितारानी के साथ जबरदस्ती संबंध बनाने के आरोपों की भी अलग से जांच की जा रही है। हालांकि रवि की पत्नी ने इन आरोपों को गलत बताया और कहा- उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है।

