तेजस्वी पर 2 वोटर ID रखने का आरोप: पटना में वकील ने दर्ज कराई शिकायत, वोट कटने के दावे पर EC ने भी मांगा जवाब
Published:
2 min read

वकील राजीव रंजन ने तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत की है। (फाइल फोटो)
बिहार में चुनावी हलचल के बीच RJD नेता तेजस्वी यादव पर FIR दर्ज हो सकती है। दो वोटर ID रखने के आरोप में पटना के दीघा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, वकील राजीव रंजन ने तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत की है, हालांकि अभी FIR दर्ज नहीं हुई है।
EC ने तेजस्वी यादव को भेजा नोटिस
चुनाव आयोग ने RJD नेता तेजस्वी यादव को नोटिस भेजा था। EC ने तेजस्वी यादव के दावे पर जवाब मांगा है, जिसमें तेजस्वी यादव ने मतदाता सूची में खुद का नाम कटने की बात कही थी। हालांकि चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव के दावें को भ्रामक बताया था। इसके बाद EC ने तेजस्वी के नाम के साथ मतदाता सूची जारी की थी।
चुनाव आयोग ने तेजस्वी के दावे को बताया गलत
चुनाव आयोग ने कहा था कि तेजस्वी यादव का नाम पटना के एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी में पोलिंग स्टेशन 204 में दर्ज है। पोलिंग स्टेशन में सीरियल नंबर 416 है। साथ ही EC ने तेजस्वी का EPIC (इलेक्टर्स फोटो आईडेंटिटी कार्ड) नंबर RAB0456228 बताया था
विपक्ष जनता को भ्रमित कर रहा है- पासवान
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मतदाता सूची के SIR पर कहा कि इस प्रक्रिया को सीधा उसी रूप में अपनाया जा रहा है जैसा SIR पहले किया गया था। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। विपक्ष ने एक नई राजनीति का तरीका ढूंढ़ लिया है। आज कल ये लोग हर विषय को लेकर जनता को भ्रमित करने का काम करते हैं।
65 लाख से अधिक आयोग्य वोटर्स के नाम हटाए
बिहार में SIR के आधार पर चुनाव आयोग ने 65 लाख से अधिक अयोग्य वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। इनमें मृतक, किसी और जगह वोटर लिस्ट में नाम और दो जगह पंजीकृत मतदाता शामिल हैं। चुनाव आयोग (EC) ने पॉलिटिकल पार्टी और वोटर्स से आपत्तियां दर्ज कराने के लिए कहा है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 सितंबर को होगा। अभी बिहार में 7.90 करोड़ वोटर्स हैं।

