टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स ने इतिहास रचा: स्पेन के साथ मिलकर बनाया नेक्स्ट-जेनरेशन 3D नेवल सर्विलांस रडार सिस्टम; फ्रिगेट, डिस्ट्रॉयर और एयरक्राफ्ट कैरियर पर होगा इंस्टॉल
Published:
2 min read

3D–ASR–Lanza–N रडार सिस्टम को लेकर टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स (TASL) और इंद्रा के बीच 2020 में एग्रीमेंट हुआ था। इस डील के तहत 20 रडार सिस्टम टाटा भारत में ही बना रहा है।
भारतीय नौसेना के युद्धपोत पर पहली बार नेक्स्ट-जेनरेशन 3D नेवल सर्विलांस रडार सफलतापूर्वक लगाई गई है। इस रडार सिस्टम का नाम 3D–ASR–Lanza–N है। इसे टाटा एडवान्स्ड सिस्टम लिमिटेड ने स्पेन की कंपनी के साथ मिलकर बनाया है।
टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड भारत की पहली ऐसी कंपनी है, जिसने इंटेग्रेटेड नेक्सट जनरेशन नेवल सर्वेलांस रडार सिस्टम बनाया है।
इस रडार को भारतीय नौसेना के युद्धपोत के हिसाब से डिजाइन किया गया है। यह लांजा रडार सिस्टम हवा और सतह दोनों पर काम करती है। यह रडार ड्रोन, सुपरसोनिक फाइटर जेट, एंटी-रेडिएशन मिसाइल, और नौसैनिक प्लेटफॉर्म को 3D में ट्रैक कर सकती है। इस रडार सिस्टम को इंडो पैसिफिक की नमी और गर्मी के हिसाब से डेवलप किया गया है। इसकी टेस्टिंग में विभिन्र नौसैनिक और हवाई प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया गया है।
टाटा और इंद्रा ने मिलकर बनाई
इस रडार सिस्टम को लेकर टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स (TASL) और इंद्रा के बीच 2020 में एक एग्रीमेंट हुआ था। इस डील में 23 रडार की डिलीवरी भारत को मिलेगी। इनमें से 3 रडार सिस्टम पूरे इंद्रा कंपनी भेजेगी। जबकि बाकी 20 टाटा भारत में बनाएगा। इसके लिए टाटा ने कर्नाटक में एक रडार असेंबली, इंटीग्रेशन और टेस्टिंग फैसिलिटी बनाई है, जो इन रडार सिस्टम की डिलीवरी पर तेजी से काम कर रही हैं।

क्या हैं इसकी खासियतें।
- मीडियम और लंबी रेंज के टागरेट की सर्वेलांस और दुश्मन के एयरक्राफ्ट कि निगरानी हो सकेंगी।
- यह रडार सिस्टम फुली सॉलिड स्टेट, पल्सड 3D सर्वेलांस रडार (PSR) सिस्टम है। जो पेंसिल बीम आर्किटेक्चर पर आधारित है।
- इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी रेंज 450 किमी (254नोटिकल माइल) तक किसी भी टारगेट को डिटेक्ट कर सकती है।
- यह रडार सिस्टम 3D ऊंचाई पर काम करता है।
- रडार सिस्टम में सेकेंडरी सर्वेलांस रडार (IFF/SSR) भी जुड़ा हुआ है।
- खराब मौसम में भी रडार काम करेगी।
- यह रडार सिस्टम पहली बार स्पेन से बाहर लगाया गया है।

