तमिलनाडु में 3 LPG सिलेंडर और बस यात्रा फ्री: चेन्नई के दूसरे एयरपोर्ट का प्रोजेक्ट वापस
Published:
2 min read

विजय ने कहा- महिलाओं के लिए शुरू की गई स्कीम में सरकारी बसें, एक्सप्रेस और डीलक्स बसें भी शामिल होंगी।
नेशनल डेस्क. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने सोमवार को विधानसभा में महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए। इनमें फ्री बस सेवा को आगे बढ़ाने और परिवारों को हर साल 3 फ्री LPG सिलेंडर देना शामिल है। अन्नपूर्णी सुपर सिक्स नाम की इस स्कीम के तहत परिवारों की महिला मुखियाओं को 3 फ्री LPG सिलेंडर दिए जाएंगे। इस योजना पर हर साल लगभग 4,000 करोड़ रुपए का खर्च आने का अनुमान है।
CM जोसेफ विजय ने कहा- अन्नपूर्णी सुपर सिक्स के तहत LPG ऑफर से 1.3 करोड़ परिवारों को फायदा होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी बताया कि यह स्कीम जनवरी में पोंगल से लागू की जाएगी।
महिलाओं को फ्री बस सर्विस
मुफ्त बस सेवा पर विजय ने कहा- महिलाओं के लिए शुरू की गई इस योजना में सरकारी बसें, एक्सप्रेस और डीलक्स बसें भी शामिल होंगी। TVK प्रमुख विजय ने विधानसभा में कहा- महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा का लाभ उठाने के लिए कोई शर्त नहीं होगी।
विधानसभा में CM ने बताया, अन्नपूर्णी सुपर सिक्स स्कीम में वे परिवार शामिल होंगे जिनकी सालाना आय ढाई लाख रुपए से ज्यादा नहीं है, साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, छोटे और किसानों के परिवार और दिव्यांग व्यक्तियों के परिवार भी इसमें शामिल होंगे।
यह खबर भी पढ़ें-
हरियाणा में पत्नी पर पति की हत्या का आरोप: पेट काटा, कई अंग गायब मिले; छत से कूदी महिला
चेन्नई के दूसरे एयरपोर्ट का प्रोजेक्ट ड्रॉप
विजय ने कहा- उनकी सरकार परंदूर में चेन्नई का दूसरा एयरपोर्ट बनाने का प्लान छोड़ देगी। उन्होंने कहा- इस प्रोजेक्ट से खेती की जमीन पर असर पड़ेगा और किसानों को नुकसान होगा। चेन्नई के मीनाम्बक्कम एयरपोर्ट जिसे एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) चलाती है। इस एयरपोर्ट पर अभी सालाना 3 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता है। उन्होंने कहा- बढ़ती जरूरतों, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट और कार्गो ट्रांसपोर्ट को देखते हुए एक नए एयरपोर्ट की जरूरत थी।

