मंत्री के बेटे का BJP नेता से मेडल पहनने से इनकार: अन्नामलाई बोले- स्कूलों में ऐसी राजनीति चिंता की बात; तमिलनाडु के गवर्नर के साथ भी हुआ था ऐसा
Published:
2 min read

इंडस्ट्री मिनिस्टर के बेटे ने बीजेपी नेता के.अन्नामलाई के हाथों से मेडल नहीं पहना।
तमिलनाडु के इंडस्ट्री मिनिस्टर और DMK नेता टी.आर.बी. राजा के बेटे सूर्या राजा बालू ने बीजेपी नेता के हाथों से मेडल पहनने से इनकार कर दिया। 51वें स्टेट शूटिंग गेम्स के दौरान बीजेपी नेता के. अन्नामलाई ने जैसे मेडल मंत्री के बेटे के गले में डालने की कोशिश उसने बीच में ही मेडल को अपने हाथ से पकड़ लिया। बीजेपी नेता ने इस पर कहा- स्कूलों में ऐसी राजनीति चिंता की बात है। इस प्रोग्राम में बीजेपी नेता चीफ गेस्ट के तौर पर इनवाइट किए गए थे।
बता दें कि इस प्रकार की स्थिति का सामना सिर्फ अन्नामलाई को ही नहीं करना पड़ा है। इससे पहले राज्य के गवर्नर आरएन रवि को भी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा था। तमिलनाडु में DMK और BJP के बीच आइडियोलॉजी को लेकर मतभेद हैं।
DMK के नेता की पत्नी ने राज्यपाल के हाथो नहीं ली थी डिग्री
तमिलनाडु में इसी तरह की एक घटना 2 हफ्ते पहले हुई थी। तिरुनेलवेली स्थित मनोनमनियम सुंदरनार विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह में डॉक्टरेट की स्टूडेंट जीन जोसेफ राज्यपाल आरएन रवि को नजरअंदाज करते हुए गुजर गई। जीन ने अपनी डिग्री कुलपति से ली।
DMK के नेता एम.राजन की पत्नी जोसेफ ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा- राज्यपाल एंटी-तमिल और तमिलनाडु विरोधी रुख रखते हैं। इसलिए मैंने उनका विरोध अपने तरीके से किया। क्योंकि मैं द्रविड़ मॉडल में विश्वास करती हूं। कुलपति ने तमिल के लिए बहुत कुछ किया है, इसलिए मैंने उनसे यह सम्मान प्राप्त करने का फैसला किया।

