बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला: कार के शीशे टूटे, Video में लोग TMC का झंडा लिए दिखे, BJP बोली- तृणमूल के गुंडों ने जानलेवा हमला किया
Published:
2 min read

घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इसमें कई लोग TMC के झंडे लेकर खड़े दिख रहे हैं।
पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में मंगलवार को बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला हुआ है। उनके काफिले पर पत्थर फेंके गए। हमले में बीजेपी नेता के काफिले की एक कार के शीशे टूट गए। यह हमला तब हुआ जब शुभेंदु एसपी ऑफिस जा रहे थे।
न्यूज एजेंसी ANI ने घटना से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें हमले वाली जगह पर कई लोग तृणमूल कांग्रेस के झंडे लेकर खड़े दिख रहे हैं। लोग 'वापस जाओ' के नारे लगा रहे हैं। पुलिस लोगों को काफिले से हटाते दिख रही है।
यह राजनीति है या आतंक- बीजेपी
शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हुए हमले को लेकर बीजेपी ममता सरकार पर हमलावर हो गई है। बंगाल बीजेपी ने कहा कि आज विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी कूचबिहार एसपी ऑफिस की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस के सामने ही तृणमूल के गुंडों ने उनके काफिले पर जानलेवा हमला कर दिया।
बीजेपी ने X पर लिखा कि क्या यह राजनीति है या आतंक? क्या हम ऐसा ही बंगाल चाहते थे? पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बंगाल की जनता की सुरक्षा आखिर कहाँ है?
अधिकारी पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता है। उन पर यह हमला उस समय हुआ जब वह कूच बिहार में एक विरोध रैली का नेतृत्व कर रहे थे। इस दौरान उन्हें काले झंडे भी दिखाए गए। तृणमूल कांग्रेस ने भी यहां पर बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करने की प्लानिंग की थी।
अधिकारी हाल ही में बीजेपी नेताओं पर हुए की रिपोर्ट लेकर एसपी ऑफिस जा रहे थे।

