UP विधानसभा के बाहर 'चंदा चोर गद्दी छोड़' के नारे: मानसून सत्र के पहले दिन सपा विधायकों ने प्रदर्शन किया, पेपर लीक और खाद-बिजली के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा
Published:
3 min read

समाजवादी पार्टी के विधायकों ने UP विधानसभा के ठीक बाहर कई मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किया।
नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार (3 जुलाई) को समाजवादी पार्टी (सपा) के विरोध प्रदर्शन के साथ हुई। सपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर ‘चंदा चोर गद्दी छोड़, छोटा चोर बड़ा चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। पार्टी ने अयोध्या में राम मंदिर दान घोटाले से लेकर NEET पेपर लीक, UP में बिजली संकट और खाद की कमी जैसे मुद्दों को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा।
सपा के सीनियर लीडर शिवपाल सिंह यादव ने विधानसभा के केवल तीन दिन के सत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार जनता के अहम मुद्दों पर चर्चा से बच रही है। उन्होंने कहा- दान चोरी के मामले से लेकर पेपर लीक तक कई मुद्दे हैं, जिन पर चर्चा होनी चाहिए थी लेकिन महज 3 दिन के सत्र में इन समस्याओं पर क्या ही चर्चा हो पाएगी। इतना छोटा सत्र बुलाकर सरकार इन मुद्दों से भागना चाहती है।
मुद्दों की लिस्ट लेकर साइकिल से विधानसभा पहुंचे एक विधायक
सपा विधायक जाहिद बैग मुद्दों की एक लंबी-चौड़ी लिस्ट लेकर साइकिल से विधानसभा पहुंचे। इसमें राम मंदर, खाद, शराब, E20 और पेपर लीक जैसे मुद्दे पर स्लोगन लिखे हुए थे। उन्होंने बताया कि BJP ने एक वादा किया है कि राम को हम लाए हैं, चंदा हम ही खाएंगे। यह उनके एजेंडे में है। मैं इस पर ज्यादा नहीं बोलूंगा क्योंकि मैं एक मुसलमान हूं। यह उनका मुद्दा है।
जाहिद बैग ने कहा- दूसरी बातयह है कि खाद आधार कार्ड से मिलती है और शराब बिना किसी कार्ड के मिल जाती है। तीसरा मुद्दा यह है कि E20 पेट्रोल के नाम पर गाड़ियों को खराब किया जा रहा है। जाहिद बैग ने अपनी लिस्ट में कुछ मांगें भी लिखीं। उन्होंने कहा कि 2020 की जो एजुकेशन पॉलिसी है, उसे खत्म किया जाना चाहिए और स्टूडेंट प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने वाले युवाओं पर फर्जी मुकदमे वापस लिए जाने चाहिए।
सत्ता पक्ष ने क्या कहा?
विपक्ष के आरोपों पर उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह मुद्दे बनाने की कोशिश कर रहा है। योगी सरकार हर मुद्दे का जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में लोगों की उम्मीदों से भी ज्यादा विकास हुआ है।
डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने भी कहा कि उसके पास न कोई मुद्दा है और न ही कोई एजेंडा। उन्होंने कहा- विपक्ष महज वक्त बिता रहा है। उनसे पूछिए कि उनकी सरकार में प्रदेश की क्या हालत थी।
यह भी पढ़ें...

