सोनम वांगचुक की सलाह: CJP को न्यूट्रल प्रेशर ग्रुप की तरह काम करने रहना चाहिए, राजनीतिक पार्टी की तरह नहीं
Published:
2 min read

सोनम वांगचुक (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को न्यूट्रल प्रेशर ग्रुप की तरह बने रहना चाहिए। उन्हें सभी दलों को जवाबदेह ठहराना चाहिए और खुद एक राजनीतिक पार्टी नहीं बनना चाहिए। वांगचुक ने इस दौरान लद्दाख को अधिक स्वायत्तता देने की मांग को भी दोहराया।
द न्यू इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में सोनम वांगचुक ने कहा- केंद्र शासित प्रदेश (लद्दाख) में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले लोकतंत्र बहाल किया जाना चाहिए। 9 सितंबर को होने वाली लेह अपेक्स बॉडी और गृह मंत्रालय की बैठक से पहले वांगचुक ने लद्दाख की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं, संवैधानिक सुरक्षा और हिमालयी क्षेत्र में बढ़ती पर्यावरणीय चुनौतियों पर भी चर्चा की।
सवाल- क्या CJP स्टूडेंट प्रोटेस्ट से राजनीतिक शक्ति के तौर पर उभर रहा है?
इस सवाल के जवाब में वांगचुक ने कहा- अभी मैं इसे राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक राजनीतिक शक्ति कहूंगा। यह एक प्रेशर ग्रुप की तरह काम करता है, इसका मकसद किसी भी पक्ष से जुड़े बिना सभी पार्टियों को जवाबदेह बनाए रखना है। इस तरह के ग्रुप का गैर-राजनीतिक बने रहना जरूरी है।
उन्होंने आगे कहा- किसी का पक्ष लिए बिना भी प्रेशर ग्रुप बनना संभव है। मेरी राय में यही इसकी भूमिका है और मुझे उम्मीद है कि यह इसी तरह आगे भी जारी रहेगा। मैंने कई बार कहा है कि अगर कोई व्यक्ति किसी पार्टी में शामिल होना या नई पार्टी शुरू करना चाहे तो इसमें बुराई नहीं है। हमें नेताओं की जरूरत तो होती ही है। हालांकि उन्होंने अब तक जो मंच बनाया है, वह तटस्थ और राजनीतिक रूप से शुद्ध है, जो मुझे लगता है कि एक अच्छी रणनीति है।
वांगचुक ने कहा- राजनीतिक पार्टी से मेरा मतलब चुनावी राजनीति नहीं है। लेकिन अगर हम भारत की राजनीति में जवाबदेही लाना चाहते हैं तो इसकी संभावना मौजूद है। हालांकि, मैं किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होना चाहता।
सवाल- अगर भविष्य में CJP ने कोई भूमिका ऑफर की तो आपका क्या जवाब होगा?
वांगचुक ने कहा- मैं CJP के नेतृत्व में प्रत्यक्ष तौर पर शामिल हुए बिना युवा आंदोलन को इसके उद्देश्य पर केंद्रित रखना पसंद करूंगा। युवा अच्छा काम कर रहे हैं और मुझे किसी औपचारिक पद की जरूरत नहीं है। चाहे वह सीजेपी हो या कोई अन्य युवा पहल, मैं सलाह देने, मार्गदर्शन करने और जरूरत पड़ने पर अपना पक्ष रखने के लिए तैयार हूं।

