बेजुबान जीव कोई समस्या नहीं..जिन्हें मिटाया जाए: SC के फैसले पर राहुल बोले- एक साथ सभी स्ट्रीट डॉग्स को हटाना बेरहमी
Published:
2 min read

फाइल फोटो।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR के सभी आवारा कुत्तों को रिहायशी इलाकों से हटाकर शेल्टर होम में भेजने का आदेश दिया है। कोर्ट के इस निर्णय पर राहुल गांधी की भी प्रतिक्रिया आई है। राहुल ने कहा कि ये बेजुबान कोई समस्या नहीं, जिन्हें मिटा दिया जाए। एक साथ सभी कुत्तों को हटाना बेरहमी भरा कदम है। राहुल ने कोर्ट के इस निर्णय को इंसानियत के खिलाफ बताया है।
सभी कुुत्तों को एक साथ हटाना क्रूरता
राहुल ने सोशल मीडिया पर लिखा- सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली-NCR से सभी आवारा कुत्तों को हटाने का आदेश, इंसानियत और इस वैज्ञानिक युग में पीछे जाने जैसा है। बेज़ुबान जीव कोई समस्या नहीं हैं, जिन्हें मिटा दिया जाए।
अगर हम बिना किसी क्रूरता के उन्हें शेल्टर में रखें, टीकें लगाएं और मोहल्लों में देखभाल करें तब भी सड़को को सुरक्षित रखा जा सकता है। सभी स्ट्रीट डॉग्स को एक साथ हटाना बेरहमी और नामसमझी भरा कदम है। हम पब्लिक सेफ्टी और जानवरों की भलाई, दोनों को एक साथ सुनिश्चित कर सकते हैं।

5000 शेल्टर होम बनाने के आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली-NCR में बढ़ते डॉग बाइट मामलों खुद संज्ञान लेते हुए बड़ा आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि सभी आवारा कुत्तों को रिहायशी इलाकों से हटाकर शेल्टर भेजा जाए। जो भी इस प्रक्रिया में बाधा डालेगा, उसके खिलाफ कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट लगेगा।
कोर्ट ने दिल्ली सरकार, MCD और NDMC को 8 हफ्तों में 5000 डॉग के लिए शेल्टर होम बनाने का ऑर्डर जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि यहृ पब्लिक सेफ्टी का मामला है। किसी भी इमोशनल दलील को इसमें जगह नहीं दी जाएगी।

