मैं चाहती हूं कि TMC कांग्रेस के साथ जुड़े: नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बोलीं सयोनी घोष- ये राजनीति, EC-कोर्ट जाएं
Published:
2 min read

सयोनी घोष पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद TMC छोड़कर NCPI में शामिल हो गईं
नई दिल्ली. TMC से NCPI में शामिल हुईं सांसद सयोनी घोष ने TMC के कांग्रेस को समर्थन देने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सयोनी ने कहा- मैं उम्मीद करूंगी कि राहुल गांधी के नेतृत्व में TMC कांग्रेस के साथ जुड़े। अगर ये होता है तो बड़ा मैसेज जाएगा कि ये गठबंधन है वो असल मायने में है। सिर्फ बोलने के लिए गठबंधन नहीं है।
नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर सयोनी ने कहा- जितना मुझे पता है कि उन पर कुछ पेंडिंग थे। राजनीति में चुनाव से पहले क्या क्या फैसले लिए जाते हैं। क्या क्या किया जा सकता है, ये दो पार्टियों के बीच की बात है। लोकतंत्र में आप किसी भी फैसले के खिलाफ चुनाव आयोग जा सकते हैं और कोर्ट जा सकते हैं और अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नंदीग्राम से TMC उम्मीदवार ने नामांकन वापस लिया
नंदीग्राम उपचुनाव में ममता खेमे की प्रत्याशी संचिता प्रधान ने शुक्रवार को नामांकन वापस ले लिया है। इतना ही नहीं उन्होंने CM सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात भी की थी।
ये भी पढ़ें: नंदीग्राम उपचुनाव में ममता के साथ खेला: TMC प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया, CM सुवेंदु से की मुलाकात; अब दीदी कांग्रेस को समर्थन देंगी
इसके बाद ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को समर्थन देने का ऐलान किया। हालांकि, इसके कुछ घंटों बाद ही मिलन गिरफ्तार हो गए। उन पर मर्डर के तीन केस पेंडिंग हैं। TMC के बागी ऋतब्रत गुट ने दावा किया है कि ये एक्शन उनकी शिकायत पर लिया गया है।
नंदीग्राम में क्यों हो रहा उपचुनाव
दरअसल, CM सुवेंदु अधिकारी ने इस बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से चुनाव लड़ा था। भवानीपुर से उन्होंने ममता बनर्जी को हराया था। हालांकि, दोनों सीटें जीतने के बाद सुवेंदु ने नंदीग्राम सीट छोड़ दी। ऐसे में यहां उपचुनाव का ऐलान हुआ है। 6 अक्टूबर को वोटिंग होनी है। जबकि नतीजे 9 अक्टूबर को आएंगे।

