पश्चिम बंगाल में नए बीजेपी अध्यक्ष का ऐलान: कौन हैं समिक भट्टाचार्य, जिन्हें विधानसभा चुनाव से पहले मिली राज्य की कमान
Published:
2 min read

राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। 2026 विधानसभा चुनाव से पहले समिक भट्टाचार्य को यह जिम्मेदारी दी गई है। समिक राज्यसभा सांसद हैं और गुरुवार को निर्विरोध पार्टी प्रदेश अध्यक्ष चुने गए।
बीजेपी बंगाल प्रदेश अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए बुधवार को आखिरी डेट थी। सिर्फ समिक ने ही इस पद के लिए नामांकन कराया था। इस दौरान बीजेपी के मौजूदा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार और विधानसभा मे विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी मौजूद थे।
समिक भट्टाचार्य के नाम का आधिकारिक ऐलान हुआ
बीजेपी बंगाल प्रदेश अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए बुधवार को आखिरी डेट थी। सिर्फ समिक ने ही इस पद के लिए नामांकन कराया था। इस दौरान बीजेपी के निवर्तमान अध्यक्ष सुकांता मजूमदार और विधानसभा मे विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी मौजूद थे।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कोलकाता साइंस सिटी में आयोजित कार्यक्रम में समिक भट्टाचार्य को इलेक्शन सर्टिफिकेट दिया और नाम का आधिकारिक ऐलान किया। इस मौके पर सुकांता मजूमदार ने कहा, यह लगातार दौड़ी जाने वाली रेस है। पहले मेरे नेतृत्व में यह लड़ाई लड़ी जा रही थी। अब नए अध्यक्ष के नेतृत्व में यह लड़ी जाएगी। हम ममता सरकार को उखाड़ फेंकने तक यह लड़ाई जारी रखेंगे।
मध्य प्रदेश को भी मिला नया अध्यक्ष
इससे पहले बुधवार को बीजेपी ने मध्यप्रदेश में नए अध्यक्ष का ऐलान किया था। बैतूल से विधायक और पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान ने खंडेलवाल के नाम का ऐलान किया था। इस दौरान सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्षुदत्त शर्मा मौजूद थे।

