अश्लील कंटेंट से हर महीने 30 हजार की कमाई: दो इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर गिरफ्तार, फेमस होने के लिए चुना ये रास्ता
Published:
3 min read

अश्लील कंटेंट के मामले में दो युवतियां गिरफ्तार
यूपी की संभल पुलिस ने दो इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर युवतियों को गिरफ्तार किया है। युवतियों पर अश्लील और अपमानजनक कंटेट बनाने और सोशल मीडिया पर शेयर करने का आरोप है। महक और परी के सोशल मीडिया पर लाखों फोलोअर्स हैं। दोनों साथ मिलकर आपत्तिजनक वीडियो बनाती हैं। इन वीडियो में गाली गलौज का भी इस्तेमाल होता है।
पुलिस ने 4 लोगों पर दर्ज की FIR
संभल पुलिस को महक और परी के खिलाफ कई शिकायतें मिली थी। पुलिस ने परी और महक के साथ उनके साथी हिना और जरार आलम के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इनका पूरा ग्रुप आपत्तिजनक कंटेंट बनाने में शामिल था। इस तरह यह युवतियां सोशल मीडिया प्लेटफार्म से इनकम जनरेट कर रही थीं। युवतियों के इंस्टाग्राम को बंद कर दिया गया है, लेकिन उनके कंटेंट को रिपोस्ट और दूसरे अकाउंट से शेयर किया जा रहा है।
पुलिस के बयान के मुताबिक, पिछले कई दिनों से कुछ लड़कियां आपत्तिजनक कंटेट बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रही थी और सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैला रही थीं। जैसे ही मामले की शिकायत मिली। पुलिस ने युवतियों की इंस्टाग्राम ID को एनालाइज किया।
अश्लील कंटेट से हर महीने 25-30 हजार की कमाई
पुलिस ने बताया कि, युवतियां इंस्टाग्राम पर इस तरह का आपत्तिजनक कंटेंट अपलोड करके हर महीने लगभग 25 से 30 हजार रुपये कमा रही थीं। इसी लालच में युवतियां अपने वीडियो में भद्दे और अश्लील दृश्यों का इस्तेमाल कर रहीं थी। ज्यादा व्यूज के लिए उन्हें यह तरीका सही लगा। पुलिस के मुताबिक सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए युवतियों ने अश्लीलता का सहारा लिया।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के सेक्शन 296 और IT एक्ट सेक्शन 66 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 2 लेटेस्ट आईफोन और 4 स्मार्टफोन भी जब्त किए हैं, इन्ही मोबाइल फोन से अश्लील कंटेंट रिकॉर्ड और शेयर किया जाता था।
गिरफ्तारी के बाद एक इंफ्लुएंसर पुलिस स्टेशन में कैमरे के सामने स्माइल और विक्ट्री साइन देते हुए दिखी। युवतियों के इंस्टाग्राम को बंद कर दिया गया है, लेकिन उनके कंटेंटे को रिपोस्ट और दूसरे अकाउंट से शेयर किया जा रहा है।
सस्ती लोकप्रियता के लिए ऐसा काम न करें- पुलिस
संभल एसपी ने कहा कि जो लोग इस तरह सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए अश्लीलता फैलाते हैं, उन लोगों से आग्रह है वह इस तरह का काम न करें। हर व्यक्ति के अपने अधिकार है कि वह अपनी बात कह सके, लेकिन उसमें कुछ रिस्ट्रक्शनंस हैं। इस तरह की रोक समाज में लोकलाज, मोरालटी को ध्यान में रखते हुए की जानी चाहिए।

