पटना में RJD नेता राजकुमार राय की गोली मारकर हत्या: घटनास्थल से 6 कारतूस बरामद; CCTV में कैद हुए हत्यारे; राघोपुर से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले थे राय
Published:
2 min read

RJD नेता राजकुमार राय की बुधवार रात पटना में गोली मारकर हत्या की गई।(फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क। पटना के मुन्नाचक इलाके में बुधवार रात राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता राजकुमार राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चश्मदीदों के मुताबिक, दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। घायल हालत में राय को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राघोपुर से चुनाव लड़ने वाले थे राजकुमार
राजकुमार राय राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। सूत्रों का कहना है कि राय इलाके में जमीन कारोबार से भी जुड़े हुए थे। इसी वजह से पुलिस हत्या के पीछे जमीन विवाद की आशंका पर भी जांच कर रही है।
घटनास्थल से 6 कारतूस बरामद
पुलिस ने घटनास्थल से 6 कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल इलाके को सील कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि हत्या की गुत्थी जल्द सुलझा ली जाएगी।
हत्यारे CCTV फुटेज में कैद
पटना पूर्वी के SP परिचय कुमार ने मीडिया से कहा- वारदात की CCTV फुटेज सामने आई है। फुटेज में राय के हत्यारे नजर आ रहा हैं। CCTV फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

