राम मंदिर दान चोरी केस: चंपत राय और अनिल मिश्रा बने सरकारी गवाह; चार्जशीट में 8 आरोपी
Published:
3 min read

अयोध्या राम मंदिर में CCTV में 105 चोरी की घटनाएं कैद हुई हैं। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. अयोध्या में राम मंदिर में दान चोरी केस में SIT ने चार्जशीट में पूर्व महासचिव चंपत राय और पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा को सरकारी गवाह बनाया है। चार्जशीट में कुल 133 गवाहों के नाम शामिल हैं। बता दें, 23 सितंबर को अयोध्या की एंटी-करप्शन कोर्ट के स्पेशल जज के सामने चार्जशीट पेश की गई है।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चार्जशीट में 8 लोगों पर मंदिर में दान की गई रकम को चोरी का आरोप है। इसमें काउंटिंग के दौरान पैसे चुराना शामिल है।
कृष्ण मोहन-गोपाल राव भी गवाह
चंपत राय और अनिल मिश्रा के अलावा कृष्ण मोहन भी गवाह बने हैं, जो उस समय अंतरिम जनरल सेक्रेटरी थे और उन्होंने ही चंदा चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अलावा ट्रस्ट के आमंत्रित सदस्य गोपाल राव को भी सरकारी गवाह बनाया गया है। चार्जशीट में 8 आरोपियों के नाम दर्ज हैं। इनमें अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष यादव, करुणेश पांडेय, रमाशंकार मिश्रा, सुभा। श्रीवास्तव और रमाशंकर यादव शामिल हैं। पुलिस ने 8 आरोपियों को जून 2026 में गिरफ्तार किया था।
यह खबर भी पढ़ें-
अयोध्या राम मंदिर दान चोरी केस: CCTV में 105 चोरी की घटनाएं; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT
चोरी की 105 घटनाएं हुईं
21 सितंबर को SIT ने सुप्रीम कोर्ट में बताया था कि CCTV से 105 चोरी की घटनाओं की पहचान हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने मजिस्ट्रेट को आदेश दिए हैं कि वे चार्जशीट पर कानून के हिसाब से एक्शन लें। सुप्रीम कोर्ट में आरोपियों के बारे में, चोरी किए गए दान और उपलब्ध सबूतों के बारें में भी जानकारी दी गई। साथ ही CCTV फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य सबूत पेश किए गए।
सुरक्षा व्यवस्था में कई बड़ी खामियां
SIT रिपोर्ट में कहा गया था कि दान काउंटिंग सेंटर में एंट्री और एग्जिट के दौरान कर्मचारियों की तलाशी नहीं होती थी। इसके अलावा कर्मचारियों के निजी सामान की निगरानी भी नहीं थी। अलग-अलग दान पेटियों से निकली नकदी को अलग-अलग रखने के बजाय एक साथ गिना जाता था, जिससे अनियमितताओं की संभावना बढ़ गई।
अब तक 80 लाख रुपए से ज्यादा कैश बरामद
जांच शुरू होने से पहले ही कुछ कर्मचारियों से लगभग 78.94 लाख रुपए बरामद किए गए थे। इसके अलावा 4 जून 2026 को काउंटिंग सेंटर से जुड़े बाथरूम से भी 2.25 लाख रुपये नकद मिलने का दावा किया गया है। SIT ने यह भी कहा कि कुछ कर्मचारियों के बैंक खातों में उनकी घोषित आय की तुलना में ज्यादा जमा और फाइनेंशियल ट्रांसेक्शन पाए गए हैं।

