राज्यसभा में सत्र के आखिरी दिन भी हंगामा: खड़गे बोले- उत्तराखंड में मेरी रैली के बाद BJP कार्यकर्ताओं ने शुद्धिकरण किया; नड्डा बोले- ये दुखद, जांच कराएंगे
Published:
3 min read

जेपी नड्डा और मल्लिकार्जुन खड़गे (फाइल फोटो- ANI)
नेशनल डेस्क. संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड में उनकी रैली के बाद शुद्धिकरण कराए जाने के मुद्दे को उठाया। इस पर बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने दुख जताया और कहा कि जांच कराई जाएगी।
दरअसल, मल्लिकार्जुन खड़गे हाल ही में उत्तराखंड के हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। उनकी रैली के एक दिन बाद कुछ संगठनों ने मंच पर हवन करके शुद्धिकरण किया था। इस मुद्दे पर उत्तराखंड में राजनीतिक घमासान जारी है। अब इस मुद्दे पर राज्यसभा में भी कांग्रेस सांसदों ने हंगामा किया।
ये भी पढ़ें: सरकारी के मुकाबले प्राइवेट हॉस्पिटल 8 गुना महंगा क्यों: इंश्योरेंस बढ़ा लेकिन मरीज की जेब खाली कैसे हो रही; संसदीय समिति की रिपोर्ट में क्या-क्या जवाब मिले
खड़गे ने बीजेपी पर लगाए आरोप
मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदन में कहा- बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मैंने उत्तराखंड के हल्द्वानी में मैंने जनसभा को संबोधित किया। वहां लाखों लोग मौजूद थे। मैंने वहां किसी धर्म और जाति का नाम नहीं लिया। बस मैंने वहां लोगों की समस्याओं के बारे में बात की। लेकिन मेरे भाषण के बाद कल बीजेपी के लोगों ने हवन करके मंच का शुद्धिकरण किया। क्या यही लोकतंत्र है। मैं विपक्ष का नेता हूं। आप संविधान की ऐसे कैसे रक्षा करेंगे।
खड़गे ने मांग की कि हल्द्वानी में जिन लोगों ने स्टेज का शुद्धिकरण किया, उन पर Untouchability Act के तहत केस दर्ज हो और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
नड्डा बोले- ये सभी के लिए दुखद
जेपी नड्डा ने इस मुद्दे पर जवाब देते हुए कहा। ये दुखद है और ये सिर्फ खड़गे जी या कांग्रेस के लिए दुख की बात नहीं है, हम सबके लिए दुखदायी विषय है। बीजेपी ऐसी किसी गतिविधि का समर्थन नहीं करती। मैं इसकी निंदा करता हूं। आपने कहा है तो हम इसकी जांच कराएंगे। यहां हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मौजूद हैं। वे इस मामले को देखेंगे। आपकी भावनाओं को ठेस पहुंची, वो दुख का विषय है।
ये भी पढ़ें: Meta CEO जुकरबर्ग ने सरकार से माफी मांगी: PM मोदी का वीडियो हटाने के मामले में संसदीय कमेटी ने 3 दिन का अल्टीमेटम दिया था
संसद अनिश्चित काल के लिए स्थगित
संसद के दोनों सदन गुरुवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिए गए। पूरा मानसून सत्र में NEET प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और राम मंदिर चंदा केस को लेकर जमकर हंगामा हुआ।

