गुजरात के राजकोट में मर्डर, ₹1.5 करोड़ की ज्वेलरी लूटी: बदमाशों ने 3 राउंड फायरिंग की; CCTV में कैद हुई वारदात
Published: Updated:
2 min read

लालजीभाई सरधारा तन्वी गोल्ड कंपनी में कर्मचारी थे, वह स्कूटी से गोल्ड और सिल्वर की ज्वेलरी ले जा रहे थे। तभी बदमाश आ धमके।
नेशनल डेस्क. गुजरात के राजकोट में बदमाशों ने ज्वेलरी कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी और करीब 1.5 करोड़ रुपये की ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है। मर्डर और लूट की यह घटना CCTV में कैद हुई है।
यह वारदात बुधवार रात को हुई है। मृतक का नाम लालजीभाई सरधारा है, वह तन्वी गोल्ड कंपनी में कर्मचारी थे।
CCTV में क्या दिखा
CCTV में दिख रहा है कि सरधारा स्कूटी स्टार्ट कर रहे हैं, उन्होंने ज्वेलरी से भरा बैग आगे रखा था। इस दौरान दो बदमाश मास्क लगाकर पहुंचे। एक बदमाश ने गन दिखाकर सरधारा को पकड़ा और दूसरे ने बैग छीना और वहां से भाग गया। सरधारा उस बदमाश के पीछे भागे, इस दौरान उनके बीच झूमाझटकी हुई, बदमाश ने उन्हें गोली मार दी। सरधारा गोली लगने के बाद जमीन पर गिर गए। फिर दोनों बदमाश कार में बैठकर भाग गए। हमले के दौरान लुटेरे ने 3 राउंड फायरिंग की। सरधारा को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुटी
पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिसकर्मी आसपास के इलाकों के CCTV देख रहे हैं, ताकि बदमाशों की एक्टिविटी और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। अधिकारियों ने राजकोट से बाहर जाने वाली सड़कों पर नाकेबंदी कर दी है और दोनों आरोपियों को पकड़ने में मदद के लिए अन्य जिलों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया है।
यह खबर भी पढ़ें; केतन मर्डर केस: चश्मदीद का दावा- चेतन चौधरी को धक्का देते देखा, मुझे भी जान से मारने की धमकी दी
व्यापारी में गुस्सा
इस घटना से राजकोट के सर्राफा बाजार में काफी आक्रोश है और व्यापारियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। व्यापारी रमेशभाई सकारिया ने कहा- ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी व्यापारियों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम उठाने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाने के लिए गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी से मिलने का समय मांगा है।

