अगर SIR में गड़बड़ी तो सबसे पहले केरल CM इस्तीफा दें: वोट चोरी के आरोपों पर राजीव चंद्रशेखर का कांग्रेस पर पलटवार
Published:
2 min read

केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा- अगर SIR में गड़बड़ी हुई तो सबसे पहले CM सतीशन को इस्तीफा दे देना चाहिए।
नेशनल डेस्क. कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष कथित वोट चोरी और SIR में गड़बड़ी को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है। देश के कई हिस्सों में विपक्ष के प्रदर्शन के बीच केरल BJP अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने केरल की कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाया है। चंद्रशेखर ने कहा- अगर SIR में गड़बड़ी हुई है तो केरल CM सतीशन को इस्तीफा दे देना चाहिए।
दरअसल, विपक्ष ज्ञानेश कुमार पर BJP के पक्ष SIR में गड़बड़ी और वोट चोरी का आरोप लगा रहा है। ज्ञानेश कुमार के CEC बनने के बाद केरल में भी चुनाव हुआ है और यहां कांग्रेस की सरकार बनी है। जबकि इससे पहले राज्य में लेफ्ट मोर्चे की सरकार थी। BJP को सिर्फ 3 सीटों पर जीत मिली।
विधानसभा सत्र में बीजेपी उठाएगी मुद्दा
राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि बीजेपी अगले विधानसभा सत्र में सवाल उठाएगी कि क्या केरल में कांग्रेस के नेतृत्व की सरकार वैध है या नहीं। चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- 12 अक्टूबर को विधानसभा सत्र के दौरान बीजेपी ये मुद्दा उठाएगी। इसके लिए हम स्पीकर को भी लेटर लिखेंगे।
राजीव चंद्रशेखर ने पूछा- इस विधानसभा की क्या वैधता है? क्या ये विधानसभा वैध है या अवैध। पहले चीज जिसके बारे में हमें विधानसभा में सबसे पहले चर्चा करनी है वह ये है कि मैं और मेरे अलावा बाकी सभी विधायक वैध हैं या अवैध। इस पर CM सतीशन को स्पष्टीकरण देना चाहिए। अगर हम अवैध हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
कांग्रेस ने कहा- ये बहाने
उधर, केरल कांग्रेस अध्यक्ष और बिजली मंत्री सनी जोसेफ ने BJP के रुख पर पलटवार किया और इन्हें बेबुनियाद बहाने बताया।

