राजस्थान में पिकअप और ट्रक की टक्कर: खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु, 10 की मौत; 8 घायल
Published:
2 min read

दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर हुआ हादसा, पिकअप और ट्रक की टक्कर में 10 की मौत, 8 घायल
राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग जख्मी हैं।
ये हादसा दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर हुआ। यहां पिकअप से कुछ श्रद्धालु खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रक और पिकअप की टक्कर हो गई।
10 की मौत, 7 से 8 लोग घायल
SP सागर राणा ने बताया कि सूचना मिली थी कि खाटू श्याम से दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालु से भरा वाहन हादसे का शिकार हो गया। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और करीब 7 से 8 घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
CM भजनलाल शर्मा ने जताया दुख

राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने हादसे में हुए जानमाल के नुकसान पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- दौसा में भीषण सड़क हादसे में जनहानि की खबर बेहद दुखद है। हमने जिला प्रशासन को घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्री चरणों में जगह दें और घायलों को जल्द स्वास्थ होने की कामना करता हूं।

