राहुल के आरोपों पर EC का जवाब: अपनी बात साबित करके डिक्लेरेशन फॉर्म पर साइन करें..नहीं तो देश से माफी मांगें
Published:
2 min read

राहुल गांधी ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (EC) पर सत्ताधारी BJP से मिलकर चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं।
राहुल गांधी ने गुरुवार को महाराष्ट्र और कर्नाटक चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग पर बड़ा हमला किया। अब चुनाव आयोग ने भी पलटवार किया है। EC ने राहुल को एक डिक्लेरेशन फॉर्म साइन करने को कहा है। इसके तहत उन्हें ये पुष्टि करनी होगी कि कि उन्होंने जो भी आरोप लगाए, वो सही हैं। अगर आरोप साबित नहीं कर पाए तो माफी मांगनी पड़ेगी।
EC ने राहुल के सामने दो विकल्प रखे
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, EC ने कहा कि अगर राहुल को लगता है कि उनके आरोप सही हैं, तो उन्हें डिक्लेरेशन फॉर्म साइन करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। अगर वे साइन नहीं करते तो इसका मतलब है कि उन्होंने फिजूल में सारे दावे कर दिए। इलेक्शन कमीशन का कहना है कि संस्था के खिलाफ झूठी बातें फैलाना कानूनन अपराध है। राहुल के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
इलेक्शन कमीशन ने राहुल के सामने दो विकल्प रखे हैं। या तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही अपनी बात साबित करके फॉर्म पर सिग्नेचर करें या फिर देश के सामने माफी मांगें।
अब जानिए राहुल ने ऐसा क्या कहा था
राहुल गांधी ने दावा किया कि महाराष्ट्र चुनाव में धांधली हुई थी। उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र में 40 लाख वोटर संदिग्ध थे। राज्य में आबादी से ज्यादा वोटर थे। EC इलेक्ट्रॉनिक डाटा क्यों नहीं देता।'
राहुल ने कर्नाटक में भी चुनावी धोखाधड़ी होने का दावा किया। राहुल ने कहा, '40 हजार वोटर के हाउस नंबर '0' हैं। क्या सही व्यक्ति वोट कर रहा है। एक नाम वाला व्यक्ति 4 जगह वोट कर रहा है। फर्जी वोटर कहां से आ रहे हैं। शाम 5 बजे के बाद ज्यादा वोटिंग क्यों होती है। हमारा प्रत्याशी विधानसभा में जीतता है, लेकिन लोकसभा में हार जाता है।
महाराष्ट्र और राजस्थान में कई फर्जी वोटर जोड़े गए हैं। चुनावी दाल में कुछ तो काला है। हमने EC से लिखित में इलेक्ट्रिक डाटा मांगा। मैंने चिट्टी लिखी, लेकिन उन्होंने कोई डाटा नहीं दिया।' पूरी खबर पढ़ें..

