राहुल बोले- अगर मोदी वोट चोर नहीं, तो सामने आएं: उन्होंने चोरी की, इसलिए चुप हैं..मेरे आरोपों का जवाब दें PM
Published:
2 min read

नेशनल डेस्क: राहुल गांधी ने बिहार में PM मोदी पर तीखा आरोप लगाया है। राहुल ने कहा कि मैं कई दिनों से प्रधानमंत्री को वोट चोर कह रहा। वो सामने आकर सफाई क्यों नहीं दे रहे। इसका मतलब उन्होंने वोट चोरी की है, तभी शांत हैं।
बता दें, राहुल गांधी कथित वोट फ्रॉड को लेकर बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। आज इस यात्रा का 13वां दिन है। 1 सितंबर को पटना पहुंचते ही यह यात्रा समाप्त हो जाएगी।
PM मेरे आरोपों का जवाब दें
राहुल ने कार्यकर्ताओं के बीच बैठे एक शख्स से पूछा- अगर मैं आपको चोर कहूं तो आप क्या करेंगे। क्या आप चुप बैठेंगे। आप तो यही कहेंगे न कि खबरदार मुझे चोर कहा। लेकिन, आपने चोरी की होगी, तो फिर आप चुप ही बैठे रहेंगे।
ठीक ऐसे ही, मैं पिछले काफी दिनों से प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगा रहा हूं कि वो वोट चोर हैं, फिर भी वो चुप हैं। उन्हें तो सामने आकर सफाई देनी चाहिए। वो चुप इसलिए हैं, क्योंकि उन्होंने वोट चोरी की है।
वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर राहुल का विरोध
दरअसल, राहुल गांधी इस यात्रा के जरिए बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए इलेक्शन कमीशन को आड़े हाथ लिया है। वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को शुरू हुई थी। 16 दिनों की यह यात्रा बिहार की राजधानी पटना में 1 सितंबर को जाकर खत्म होगी। यात्रा की शुरुआत में बताया गया था कि राहुल 20 से ज्यादा जिलों में जाएंगे।
राहुल के मंच से PM मोदी को अपशब्द कहे गए
इसी बीच राहुल की यात्रा को लेकर विवाद भी हो गया है। उनके मंच से मोदी और उनकी मां को अपशब्द कहे गए। गालियों के साथ नारेबाजी हुई। जिन्होंने ये नारेबाजी की, वे कांग्रेस का झंडा लिए थे। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। हालांकि, नारेबाजी के वक्त राहुल गांधी मंच पर मौजूद नहीं थे।
***
ये खबर भी पढ़ें..
बिहार में PM मोदी को अपशब्द कहे गए: नारेबाजी कर रहे लोग कांग्रेस का झंडा लिए थे

