पुणे में इन्फ्लुएंसर से बदसलूकी: MNS कार्यकर्ताओं ने चेहरे पर कालिख पोती, सिर पर चप्पल रखी; राज ठाकरे पर वीडियो बनाने से नाराज थे
Published:
2 min read

MNS नेताओं ने एक वीडियो जारी किया है, इसमें मोटे सिर पर चप्पल रखकर रोते हुए माफी मांग रहा है। (Screengrab)
नेशनल डेस्क. महाराष्ट्र के पुणे में MNS कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ बदसलूकी की है। कार्यकर्ताओं ने महेश मोटे को पकड़कर माफी मंगवाई। चेहरे पर कालिख पोती और सिर पर चप्पल रखकर उठक बैठक लगवाईं। दरअसल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने एक रील में MNS चीफ राज ठाकरे का मजाक बनाया था।
महेश मोटे को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा और फिर राज ठाकरे की तस्वीर के सामने झुककर माफी मंगवाई। उन्होंने महेश मोटे के चेहरे पर स्याई भी फेंकी। उसके सिर पर चप्पल रखकर उठक- बैठक लगवाईं। और उसका माफी नामा वाला एक वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए मजबूर किया।
इंफ्लुएंसर ने रोते हुए माफी मांगी
MNS नेताओं ने इसका एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह रोते हुए माफी मांग रहा है। उसने हाथ जोड़कर राज ठाकरे और MNS कार्यकर्ताओं से बिना शर्त माफी मांगी। और उसे और परेशान न करने का निवेदन किया।
वीडियो में रोते हुए मोटे ने कहा, मैंने अनजाने में राज साहब के बारे में कुछ गलत कह दिया था और गलती से शुभम दादा और MNS के दूसरे पदाधिकारियों के बारे में भी गलत बातें कह दी थीं। आज मुझे अपनी गलती पर बहुत पछतावा है। इसी रील की वजह से मैं इस मुश्किल स्थिति में फंस गया हूं। मैं MNS पार्टी और आप सभी से दिल से माफी मांगता हूं।
यह खबर भी पढ़ें
महाराष्ट्र में सुखबीर सिंह बादल पर हमला: गुरुद्वारे के अंदर निहंग ने अटैक किया; अस्पताल में भर्ती
कार्यकर्ताओं ने इसे MNS स्टाइल बताया
MNS लीडर शुभम जगदाले मे बताया, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने MNS चीफ के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। यह वीडियो 15 दिन पहले पोस्ट किया गया था। मोटे 15 दिन पहले केरल गया था। जैसे ही वह पुणे लौटा MNS के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ा लिया। वह उसे MNS के पब्लिक रिलेशन ऑफिस लेकर पहुंचे। शुभम जगदाले ने धमकी भरे लहजे में कहा- ऑफिस में मोटे को महाप्रसाद दिया गया। जगदाले ने इसे MNS स्टाइल बताया। और कहा कि जो कोई भी राज ठाकरे का अपमान करेगा, उसका भी यही हश्र होगा।

