पुणे- 22 साल की युवती से रेप: कुरियर देने के बहाने आया आरोपी, नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश किया; विक्टिम के फोन में सेल्फी भी ली
Published:
2 min read

फोटो- सिंबोलिक
पुणे में 22 साल की महिला से रेप की खबर सामने आई है। कुरियर डिलीवर करने के बहाने एक शख्स ने घर के अंदर एंट्री ली, फिर कथित तौर पर युवती से रेप किया। उस आदमी ने युवती के फोन में सेल्फी ली और एक वॉर्निंग नोट भी छोड़ा। जिस वक्त यह घटना हुई, युवती घर में अकेली थी। उसे पता भी नहीं चला कि उसके साथ क्या हुआ।
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने घर में घुसने के बाद विक्टिम को बेहोशी का कुछ सब्टेंस सूंघा दिया था।
घर में अकेली थी युवती
घटना बुधवार शाम 7.30 बजे की है। विक्टिम घर में अकेली थी। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि युवती का भाई किसी काम से बाहर गया था। वो घर में अकेली थी। तभी एक आदमी ने दरवाजा खटखटाया। उसने खुद को कुरियर वाला बताया।

हाथ में लिफाफा पकड़े था आरोपी
PTI से बात करते हुए DCP राजकुमार शिंदे ने कहा, ‘कुरियर वाले के हाथ में बैंक का कोई लिफाफा था। उसने युवती से पिन मांगा। जब वो घर के अंदर गई तभी आरोपी ने दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उसने युवती से रेप किया।’
नशीला पदार्थ सूंघाकर विक्टिम को बेहोश किया
पुलिस का कहना है कि उन्हें शक है कि आरोपी ने महिला को कोई नशीला पदार्थ सूंघा दिया था। क्या किसी स्प्रे का इस्तेमाल हुआ, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। सोसाइटी CCTV में आरोपी के विजुअल्स देखे गए हैं। शिंदे ने कहा, ‘महिला को रात 8.30 बजे होश आया। इसके बाद उसने परिवार वालों को सूचना दी। फिर कंप्लेन मिलने के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई।’
आरोपी ने विक्टिम के फोन में सेल्फी भी ली है। इसके साथ एक वॉर्निंग नोट भी छोड़ा है कि अगर युवती ने घटना के बारे में शिकायत की तो उसकी फोटोज वायरल कर देगा।

