कश्मीर के पुंछ में LoC पर धमाका: जाट रेजिमेंट में तैनात अग्निवीर शहीद, दो जवान घायल; सेना का सर्च ऑपरेशन शुरू
Published:
2 min read

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पुलिस बैरिकेडिंग के पास तैनात पुलिसकर्मी। (फाइल)
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में को लाइन ऑफ कंट्राेल (LoC) के पास गश्त के दौरान एक बारूदी सुरंग विस्फोट हुआ। धमाके में भारतीय सेना के 7 जाट रेजिमेंट में तैनात अग्निवीर लालित कुमार (शहीद हो गए। इस हादसे में दो जवान घायल हुए हैं।
भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स (White Knight Corps) ने एक्स X पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- हम शहीद के परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में खड़े हैं। माना जा रहा है कि यह विस्फोट पुराने माइनफील्ड से हुआ।
अमरनाथ यात्रा से सर्च ऑपरेशन
अमरनाथ यात्रा को देखते हुए सेना और सुरक्षा बलों ने पुंछ जिले के कई संवेदनशील इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू तेज कर दिया है। सरी, उस्तान, पथनखोर, लोहार मोहल्ला, चंडीमार्ग, फगाल, हरी टॉप, कागवाली, सुरनकोट, लिम्बा, ऊच्छड़ और मेंढर जैसे इलाकों में ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
डीजीपी की हाई लेवल सुरक्षा बैठक
इस सप्ताह जम्मू-कश्मीर के आईजी नलिन प्रभात ने पुंछ में एक हाई सिक्योरिटी मीटिंग बुलाई थी। इसमें स्पेशल डीजीपी जावेद गिलानी, आईजीपी भीमसेन तूती और सीआरपीएफ आईजी गोपाल के राव समेत कई सीनियर अफसर मौजूद थे। राजौरी और पुंछ के पुलिस और सेना के अफसर भी बैठक में शामिल हुए। 28 जुलाई से शुरू हो रही बूढा अमरनाथ यात्रा को ध्यान में रखते हर पहलू की समीक्षा की गई।

