9 सितंबर को पंजाब जाएंगे PM मोदी: बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिलेंगे, राहत-बचाव ऑपरेशन का जायजा लेंगे
Published:
1 min read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के गुरदासपुर में जमीनी हालात और राहत-बचाव कार्य की समीक्षा करेंगे।
नेशनल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के गुरदासपुर का दौरा 9 सितंबर को करेंगे। वे यहां राहत और बचाव ऑपरेशन का जायजा लेंगे। प्रधानमंत्री बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। देश के उत्तरी राज्यों में भारी बारिश के कारण अब तक 500 लोगों की जान जा चुकी है।
बीजेपी ने सोशल मीडिया पर दी सूचना
बीजेपी पंजाब ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा- PM मोदी 9 सितंबर कोपंजाब के गुरदासपुर आएंगे। वह बाढ़ प्रभावित किसानों से मिलेंगे। लोगों की मदद के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
राज्यों का दौरा करेंगे मोदी
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, PM मोदी बाढ़ से जूझ रहे दूसरे राज्य का दौरा भी करेंगे। जमीनी हालात का जायजा लेंगे। साथ ही राहत और बचाव कार्य की समीक्षा भी करेंगे। बता दें कि राज्य सरकारें प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए केंद्र सरकार से मदद मांग रही है।जून से अब तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और उत्तराखंड में बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

