बाढ़ प्रभावित हिमाचल को 1500 और पंजाब को 1600 करोड़ की आर्थिक मदद: PM मोदी ने दोनों राज्यों का हवाई सर्वेक्षण किया, बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल
Published:
3 min read

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेते पीएम मोदी
नेशनल डेस्क. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 सितंबर यानी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हिमाचल के लिए 1500 करोड़ और पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। साथ ही बाढ़-बारिश में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया।
पीएम मोदी ने पहले हिमाचल प्रदेश के चंबा, भरमौर, कांगड़ा में हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने राज्य में बादल फटने, बारिश और भूस्खलन के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। इसके बाद कांगड़ा में एक आधिकारिक बैठक की।
इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के लिए 1500 करोड़ रुपए की सहायता राशि की घोषणा की। SDRF और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त जारी करने की भी घोषणा की। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दी गई राष्ट्रीय राजमार्गों का जीर्णोद्धार, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के तहत राहत का प्रावधान और पशुधन के लिए मिनी किट भी जारी किए जाएंगे।
आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की
PM मोदी ने आपदा से प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की। उन्होंने इस आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा- केंद्र सरकार इस कठिन समय में राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगी और हर संभव मदद करेगी। इसके साथ ही प्राकृतिक आपदा के मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
PM ने कहा- आपदा प्रबंधन नियमों के तहत राज्यों को भुगतान सहित सभी प्रकार की मदद की जा रही है। उन्होंने तत्काल राहत और बचाव कार्यों में NDRF, SDRF, आर्मी के जवान, राज्य प्रशासन और अन्य सेवा-केंद्रित संगठनों के कर्मियों के प्रयासों की सराहना की। केंद्र सरकार राज्य के ज्ञापन और केंद्रीय टीमों की रिपोर्ट के आधार पर मूल्यांकन की फिर से समीक्षा करेगी।
'कृषि समुदाय को मदद की जाएगी'
PM मोदी ने कहा- कृषि समुदाय के उन किसानों को विशेष तौर पर मदद की जाएगी, जिनके पास अभी बिजली कनेक्शन नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत, क्षतिग्रस्त घरों की जियोटैगिंग की जाएगी। इससे नुकसान का सटीक आकलन और प्रभावित लोगों तक तुरंत पहुंचाई जा सकेगी।
केंद्र सरकार ने नुकसान की सीमा का आकलन करने के लिए हिमाचल प्रदेश का दौरा करने के लिए अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल पहले ही भेज दिए और उनकी विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर आगे की सहायता पर विचार करेंगे।
पंजाब में भी बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात
हिमाचल प्रदेश के बाद पीएम मोदी ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। पीएम मोदी ने पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की, जो राज्य के खजाने में पहले से मौजूद 12,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त है। SDRF और PM किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त अग्रिम रूप से जारी की जाएगी।

