झूठ की गूंज वाले हर चौराहे पर मिल जाएंगे: वडोदरा में PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज; 2800 km डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट का उद्घाटन
Published:
3 min read

PM मोदी ने कहा- भारत का नौजवान सच की हुंकार से चलता है। (ANI)
नेशनल डेस्क. गुजरात के वडोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम में शामिल हुए। PM ने 35,000 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
PM के भाषण की मुख्य बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- झूठ की गूंज से भरमाने वाले हर चौराहे पर मिल जाएंगे लेकिन भारत का नौजवान सच की हुंकार से चलता है। सच की हुंकार के साथ चलता है। हमारे युवा साथी ये देख रहे हैं कि आज देश में सोलर हो, विंड हो, हाइड्रो हो, न्यूक्लियर हो, सारे सेक्टर पर सरकार कितना फोकस से काम कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- बीते एक दशक में भारत रेल कोच, मेट्रो कोच बनाने का, रेल इंजन बनाने का भी एक बड़ा निर्माता बना है। 2014 के बाद से अब तक भारत ने करीब 50 हजार आधुनिक रेल कोच बनाए हैं। पुरानी सरकार 10 साल में 50 हजार शौचालय नहीं बना सकती थी।

मोदी ने कहा- आज 2800 km से अधिक का डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट पूरा हो गया। ये 21वीं सदी के भारत के लिए बहुत ऐतिहासिक कार्य संपन्न हुआ है। ये डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर इस बात का साक्षी है कि बीते 12 साल में देश की काम करने की संस्कृति कैसे बदली है।
2004 से 2014 तक सिर्फ फाइलें अटकी रहीं- PM
उन्होंने आगे कहा- इस डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर 2004 में विचार शुरू हुआ था। 2006 में इस काम को करने के लिए एक विशेष कंपनी बनाई गई और फिर 2014 तक फाइलें ही यहां से वहां होती रहीं। फाइलें मेजों पर यात्रा कर रही थीं और दुर्भाग्य देखिए, इन फाइलों को भी कोई डेडिकेटेड कॉरिडोर नसीब नहीं हुआ।
यह खबर भी पढ़ें
मोदी तक नहीं पहुंच सका बेल्जियम PM का गिफ्ट: चॉकलेट से बना इंडिया गेट रास्ते में पिघला; वेवर बोले- बैकअप तैयार, दोबारा भिजवाएंगे
'उनके हिसाब से 3- 4 पीढ़ियों तक ये काम नहीं होता'
2014 में मुझे वडोदरा और गुजरात के लोगों ने गुजरात से निकालकर दिल्ली भेज दिया। सच्चाई ये थी कि 7-8 वर्ष में 1km फ्रेट कॉरिडोर पर भी काम नहीं हो पाया था। अगर उनके हिसाब से देश चलाते तो आपके बाद 3- 4 पीढ़ियां आतीं, तब भी ये काम नहीं होता। भारत के लॉजिस्टिक सिस्टम को ट्रांसफोर्म करने वाली परियोजना की ये हालत थी। 2014 के बाद इस धरती ने मुझे जो सिखाया था, आपके पास से जो सीख लेकर मैं दिल्ली पहुंचा था। हमने वहां पहुंचते ही इसे गति देने का काम प्रारंभ कर दिया।

उत्तर प्रदेश से लेकर कई राज्यों से गुजरते हुए सीधा जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (JNPT) तक कार्गो का मूवमेंट रेलवे से होगा। यह एक ट्रेन 250 ट्रकों का माल उठा सकती है। जो बिजली से चलेगी, इसलिए डीजल-पेट्रोल की बचत होगी और प्रदूषण नहीं होगा।
उत्तर प्रदेश से लेकर कई राज्यों से गुजरते हुए सीधा जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (JNPT) तक कार्गो का मूवमेंट रेलवे से होगा। यह एक ट्रेन 250 ट्रकों का माल उठा सकती है, यह ट्रेन बिजली का इस्तेमाल करती है इसलिए डीजल-पेट्रोल की बचत होगी और प्रदूषण नहीं होगा।

