उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए BJP की ट्रेनिंग: दो दिन के सेशन में सांसदों को सिखाया जा रहा वोटिंग प्रोसेस; आखिरी लाइन में बैठे दिखे PM मोदी
Published:
2 min read

नेशनल डेस्क। BJP ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 2 दिन की वर्कशॉप आयोजित की जा रही है। वर्कशॉप के पहले PM मोदी सबसे आखिर में बीजेपी सांसदों के साथ बैठे दिखाई दिए। BJP की इस वर्कशॉप का मकसद नए सांसद सदस्यों को उपराष्ट्रपति चुनावों से संबंधित ट्रेंनिंग देना है।
सूत्रों के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान BJP सांसद PM मोदी को GST रिफॉर्म के लिए उनका सम्मान करेंगे। कार्यशाला के पहले दिन दो प्रमुख विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा - '2027 तक विकसित भारत की ओर' और 'सांसदों द्वारा सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग'।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे दीप प्रज्ज्वलन, वंदे मातरम, संबोधन और सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुई। दोपहर में सांसद कृषि, रक्षा, ऊर्जा, शिक्षा, रेलवे और परिवहन पर चर्चा करने के लिए समितियों में मिलेंगे।
दूसरे दिन की वर्कशॉप में नए सांसदों को उपराष्ट्रपति चुनाव से संबंधित ट्रेनिंग दी जाएगी। 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति का चुनाव होना है। सीपी राधाकृष्णणन NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार है।
वर्कशॉप में 4 सेशन होंगे
सूत्रों ने बताया कि वर्कशॉप में बीजेपी सांसदों की बैठक में कई सेशन शामिल हैं। इनमें पार्टी के इतिहास और विकास के साथ-साथ सांसदों के लिए कार्यकुशलता बढ़ाने के गुर भी शामिल हैं। इस वर्कशॉप में सांसदों के लिए चार सेशन होंगे, पहला सत्र आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी भारत, ईज ऑफ डूइंग और युवा शक्ति एवं रोज़गार पर फोकस होगा। दूसरा सत्र सांसदों की ओर से सोशल मीडिया के प्रभावी इस्तेमाल को लेकर होगा। तीसरा सत्र सांसदों की स्थायी समिति के समूहों पर चर्चा को लेकर होगा। चौथे सत्र में सागरीय क्षेत्र, लेफ्ट विंग क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र, शहरी क्षेत्र, पहाड़ी और पूर्वोत्तर क्षेत्र के बारे में चर्चा होगी।

