जम्मू कश्मीर में बॉर्डर पर पकड़ा गया कबूतर: पंजे में बंधा था धमकी भरा खत, लिखा था-जम्मू स्टेशन को IED ब्लास्ट से उड़ा देंगे
Published:
2 min read

जम्मू कश्मीर के RS पुरा सेक्टर में BSF ने एक संदिग्ध कबूतर को पकड़ा। इसके पंजे में धमकी भरा खत बंधा था। (फाइल फोटो)
जम्मू-पाक बॉर्डर से धमकी भरे खत के साथ एक कबूतर को पकड़ा गया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने RS पुरा सेक्टर में इस कबूतर को पकड़ा। इसके पंजे में धमकी भरा खत बंधा था। पर्ची में जम्मू तवी रेलवे स्टेशन को IED ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है।
जम्मू स्टेशन को निशाना बनाने की धमकी
अफसरों के मुताबिक, कबूतर से मिली इस चिट्ठी में उर्दू और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में धमकी भर मैसेजे लिखा । उर्दू में लिखा था- कश्मीर हमारा है, वक्त आ गया है, आएगा। वहीं अंग्रेजी में लिखा गया– JAMMU STATION IED BLAST THE END, पर्ची मिलते ही पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल हरकत में आ गए और स्टेशन समेत पूरे इलाके में सख्त चेकिंग शुरू कर दी गई।
RS पुरा सेक्टर में मिला कबूतर
सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि यह घटना बुधवार देर शाम की है। RS पुरा सेक्टर जम्मू से करीब 40 किलोमीटर दूर है। यहां तैनात BSF जवानों ने संदिग्ध कबूतर को पकड़ा। जब उसके पंजे में बंधा पर्चा खोला तो मामला सामने आया। फिलहाल सुरक्षा को देखते हुए जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर पुलिस और स्निफर डॉग्स की तैनाती बढ़ा दी गई है।
सुरक्षा एजेेंसियां अलर्ट पर
हालांकि खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह धमकी किसी बड़े आतंकी प्लान का हिस्सा नहीं है। यह सीमा पार से की गई शरारत भी हो सकती है। इसके बावजूद सुरक्षा एजेंसियां कोई चांस लेने के मूड में नहीं हैं। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर खास निगरानी रखी जा रही है।
पहले भी मिल चुके हैं धमकी भरे खत
अफसरों ने बताया कि हर एंगल से जांच की जा रही है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इलाके में ड्रोन मॉनिटरिंग भी शुरू कर दी गई है। जम्मू पाकिस्तानी घुसपैठियों के निशाने पर रहा है। यहां पर पाकिस्तानी आतंकियों के हमले का खतरा बना रहता है। पहले भी कई बार यहां पर पाकिस्तान की ओर से टोही पक्षी मिलते रहे हैं।

