पटना में फिर सड़कों पर स्टूडेंट: बिहार SI और BPSC एग्जाम रद्द कर दोबारा कराने की मांग, पुलिस से धक्का-मुक्की; 5 तस्वीरें
Published:
3 min read

पटना में छात्रों ने बिहार पुलिस SI और 70वीं BPSC परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों ने परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। (फोटो सोर्स: ANI)
नेशनल डेस्क। बिहार में कॉम्पिटिटिव एग्जाम को लेकर स्टूडेंट का गुस्सा एक बार फिर सड़क पर दिखाई दिया। मंगलवार (15 सितंबर) को पटना में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने बिहार पुलिस SI परीक्षा और 70वीं बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) एग्जाम को रद्द कर दोबारा कराने की मांग की। स्टूडेंट्स का आरोप है कि इन परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक जैसी शिकायतें सामने आई हैं।
प्रोटेस्ट के दौरान स्टूडेंट्स ने नारेबाजी की और एग्जाम प्रोसेस की निष्पक्ष जांच की मांग की। छात्रों का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में ट्रांसपेरेंसी जरूरी है और अगर किसी तरह की गड़बड़ी हुई है तो इसकी जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान पुलिस और प्रोटेस्टर्स के बीच धक्का-मुक्की भी देखी गई।
लेटेस्ट प्रोटेस्ट की 5 तस्वीरें...





70वीं BPSC एग्जाम दिसंबर 2024 में हुई थी। अप्रैल 2025 में इसके मेन्स एग्जाम भी हो चुके हैं। लेकिन स्टूडेंट्स की मांग है कि इस एग्जाम को रद्द किया जाना चाहिए। एक दिन पहले भी इसी तरह प्रदर्शन कर रहे छात्रों को राजभवन और मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया था। इस बीच सरकार की ओर से एग्जाम सिस्टम में बदलाव की बात कही गई है।
अगली BPSC एग्जाम टली
बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने 2 सितंबर को कहा था कि आने वाली BPSC परीक्षाओं को फिलहाल टाल दिया गया है। सरकार अब दो अलग-अलग परीक्षाओं की जगह एक ही परीक्षा कराने की तैयारी कर रही है।
मंत्री के मुताबिक, उम्मीदवारों की संख्या काफी ज्यादा है और BPSC को परीक्षा की तैयारियों के लिए पर्याप्त समय चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने छात्रों की मांगों को देखते हुए हस्तक्षेप किया, जिसके बाद एक ही परीक्षा कराने का फैसला लिया गया। तैयारी पूरी होने के बाद नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा।
TRE-4 भी अब एक फेज में कराने का फैसला
बिहार में सिर्फ BPSC ही नहीं, शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर भी छात्रों की मांगों पर सरकार ने फैसला लिया है। सीएम सम्राट चौधरी यह बता चुके हैं कि इस साल TRE-4 परीक्षा एक ही फेज में कराई जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि एग्जाम सिस्टम में सुधार के लिए सरकार ने 'स्पेशल एक्सपर्ट कमेटी ऑन एग्जामिनेशन रिफॉर्म्स' भी बनाई है। यह कमेटी अलग-अलग परीक्षाओं में सुधार को लेकर सुझाव देगी। इसकी अध्यक्षता पटना हाईकोर्ट के एक जज करेंगे। कमेटी छात्रों की परीक्षा से जुड़ी शिकायतों को भी सुनेगी।
यह भी पढ़ें...

