LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: उरी में भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे आतंकियों को सेना ने खदेड़ा, 1 जवान शहीद
Published:
2 min read

फाइल फोटो
जम्मू कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। उरी के टिक्का पोस्ट इलाके में कुछ आतंकियों ने पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम की मदद से घुसपैठ की कोशिश की। सीमा पर तैनात भारतीय जवानों ने आतंकियों को खदेड़ दिया। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग भी हुई। इसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने नॉर्थ कश्मीर के उरी के चुरुंडा क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। एक भारतीय सिपाही बनोठ अनिल कुमार शहीद हुए हैं।
इंडियन आर्मी की चिनार कॉर्प ने अपने सोशल मीडिया X पर लिखा कि चिनार कॉर्प भारतीय सिपाही बनोठ अनिल कुमार के खोने पर दुख व्यक्त करती है, अनिल कुमार बारामूला जिले में LoC पर ऑपरेशन ड्यूटी निभाते हुए शहीद हुए हैं।
BAT की मदद से घुसपैठ की कोशिश
आर्मी सूत्रों के मुताबिक घुसपैठियों ने 12 अगस्त की रात में भारत में घुसने की कोशिश की। यह घुसपेठ की अन्य घटनाओं से अलग थी। घुसपैठियों को पाकिस्तान आर्मी की तरफ से मदद दी जा रही थी। इस तरह की घुसपैठ की कोशिश पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के समर्थन से की जाती हैं। यह पाकिस्तान की गंदी चाल का हिस्सा है।

