'विपक्ष ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारी': PM बोले- OP सिंदूर पर चर्चा विपक्ष की गलती; SC की राहुल पर टिप्पणी पर कहा- इससे बड़ी फटकार और क्या होगी
Published:
2 min read

मीटिंग में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पीएम मोदी को सम्मानित किया गया। इस दौरान NDA सांसदों ने भारत माता की जय और हर हर महादेव के नारे लगाए।
दिल्ली में NDA संसदीय दल की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग करके बड़ी गलती कर दी। विपक्ष ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली। उनकी बड़ी फजीहत हुई।
बीजेपी सूत्रों के अनुसार उन्होंने कोर्ट की राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी पर कहा कि इस पर क्या कहे, जब सुप्रीम कोर्ट ने ही कह दिया। यह आ बैल मुझे मारने वाली बात है।
मीटिंग में लगे हर-हर महादेव के नारे
जून 2024 में सरकार बनने के बाद से NDA संसदीय दल की यह दूसरी बैठक थी। मीटिंग में पहलगाम हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पीएम मोदी को सम्मानित किया गया। इस दौरान NDA सांसदों ने भारत माता की जय और हर हर महादेव के नारे लगाए। NDA संसदीय दल की मीटिंग में ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सफलता पर प्रस्ताव पारित हुआ। पहलगाम हमले में मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। साथ ही नए सांसदों का पीएम मोदी से परिचय करवाया गया।
यह मेरा फील्ड, भगवान मेरे साथ- पीएम
पीएम मोदी ने NDA सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग करके बड़ी मिस्टेक कर दी। उन्होंने कहा कि मानसून सेशन में चर्चा के दौरान विपक्ष ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली। उनकी बड़ी फजीहत हुई।
विपक्ष अपने नुकसान पर अड़ा हुआ था। साथ ही PM मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जैसे विषय पर विपक्ष रोज डिबेट कराए। यह मेरा फील्ड है, भगवान मेरे साथ हैं।
इतनी बड़ी कोई फटकार हो ही नहीं सकती- पीएम
बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी पर भी पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस पर क्या कहे, जब सुप्रीम कोर्ट ने ही कह दिया। यह तो अपने पैर पर पत्थर मारने जैसा है। आ बैल मुझे मारने वाली बात है। इससे बड़ी कोई फटकार हो ही नहीं सकती। जो कल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई है।
आडवाणी के बाद शाह सबसे लंबे समय तक गृहमंत्री
पीएम मोदी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की। उन्होंने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी के बाद अमित शाह सबसे लंबे समय तक केंद्रीय गृह मंत्री बने हुए हैं। यह तो अभी शुरुआत है।

