ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान पर अटैक करने वाली थी इंडियन नेवी, कई टारगेट को मिसाइल से किया था लॉक
Published:
1 min read

इंडियन नेवी
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नेवी को भी अलर्ट मूड पर रखा गया था। इंडियन नेवी फ्लीट ने पाकिस्तान के ऊपर कई टारगेट सेट कर लिए थे। सूत्रों के अनुसार इंडियन नेवी पाकिस्तान के जहाज, सबमरीन, बंदरगाह और लैंड पर अटैक करने वाली थी। लेकिन नेवी को हमला करने के ऑर्डर नहीं दिए गए थे। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नेवल अटैक से भारत-पाक युद्ध खतरनाक स्थिति तक पहुंच सकता था।
नेवी ने पाकिस्तान के अंदर कई टारगेट को सेट किया था। उन्हें स्टैंडबाय मोड रहने के लिए तैयार किया गया था। इंडियन नेवी फ्लीट को कई टारगेट दिए गए थे। नेवी को पाकिस्तान के अंदर मिसाइल से लैंड अटैक करने के लिए तैयार रहने को कहा था। लेकिन नेवी को अटैक के लिए फाइनल ऑर्डर कभी नहीं दिए गए।
(फाइल फोटो: INS विशाखापत्तनम)
सूत्रों का कहना है कि नेवी के हमला करने से पहले ही उन्हें रोक दिया गया। इसमें बंदरगाह, जमीनी टारगेट, पाकिस्तानी नौसेना के शिप और सबमरीन भी टारगेट पर थीं।

