ऑपरेशन सिंधु: इजराइल से भारत पहुंचे 161 भारतीय नागरिक, बोले- थैंक्यू मोदी जी
Published: Updated:
2 min read

161 यात्रियों को लेकर इजराइल से भारत पहुंचा विमान।
ऑपरेशन सिंधु के तहत इजराइल में फंसे भारतीयों का पहला जत्था मंगलवार (24 जून) को भारत पहुंचा। ईरान से जारी युद्ध के बीच 161 भारतीयों को वतन वापस लाया गया। एयरपोर्ट पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने इन यात्रियों का स्वागत किया। सुरक्षित भारत लौटे नागरिकों ने केंद्र सरकार को धन्यवाद कहा।
इजराइल और ईरान के बीच पिछले दो हफ्तों से युद्ध जारी है। ऐसे में भारत सरकार ईरान और इजराइल में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु चला रही है। इसके तहत भारतीय वायुसेना ईरान और इजराइल में फंसे भारतीयों को वापस ला रही है।
161 भारतीय नागरिकों की वापसी
मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पोस्ट कर बताया कि 23 जून को ऑपरेशन सिंधु इजरायल में शुरू किया गया। 161 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित लाया गया है। ओमान, जॉर्डन से आज सुबह 8:30 बजे नई दिल्ली सुरक्षित पहुंचे।
ऑपरेशन सिंधु क्या है?
इजरायल और ईरान संघर्ष के बीच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए ऑपरेशन संधु चलाया जा रहा है। भारतीय नागरिकों को पहले जमीन के रास्ते से सीमा पार कराया जाएगा। इसके बाद हवाई रास्ते से भारत सुरक्षित लाया जाएगा।
ईरान से लौटे 292 भारतीय
ईरान से भी 292 भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी कराई जा चुकी है। सुरक्षित फ्लाइट के जरिये मशहद से दिल्ली लाए जा चुके है।
#OperationSindhu update
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) June 24, 2025
292 Indian nationals were evacuated from Iran on a special flight that arrived in New Delhi from Mashhad at 0330 hrs on 24th June.
2295 Indian nationals have now been brought home from Iran. pic.twitter.com/Ca7HrJd6y7
इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष
ऑपरेशन राइजिंग लायन के तहत इजरायल ने 13 जून को ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर हमला किया। इस हमले के जवाब में ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 3 चलाया जिसके तहत इजरायल के लड़ाकू विमानों के ईंधन केंद्रों के निशाना बनाया। इस संघर्ष के बीच अमेरिका ने भी ईरान के परमाणु स्थलों पर हमला किया। जिसके बाद से लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है। रणधीर जयसवाल ने यह भी कहा कि विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

