'ऑपरेशन अखल' में 3 आतंकी ढेर: कुलगाम में एनकाउंटर जारी; एक हफ्ते में तीसरी बड़ी मुठभेड़; 8 दहशतगर्द मारे गए
Published:
2 min read

जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF ने जॉइंट ऑपरेशन में तीन आतंकियों को मार गिराया (फाइल फोटो)
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शनिवार को सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। ऑपरेशन अखल के तहत कुलगाम के जंगलों में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने कुल 3 आतंकियों को घेर रखा था। यह इस हफ्ते का तीसरा बड़ी मुठभेड़ है। इससे पहले सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग एनकाउंट में 5 आतंकियों को मार गिराया था। इनमें पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले तीन आतंकी भी शामिल हैं।
सूत्रों के मुताबिक, अखल इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद SOG, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF ने सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए। बताया जा रहा है कि ये आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के TRF (द रजिस्टेंस फ्रंट) से जुड़े हुए हैं।
7 दिनों में 3 ऑपरेशन, 7 आतंकी ढेर
ऑपरेशन अखल भारतीय सेना का तीसरा सबसे बड़ा ऑपरेशन हैं। इससे पहले सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शिवशक्ति और महादेव में आतंकियों का सफाया किया था। 28 जुलाई को पहलगाम हमले में शामिल 3 आतंकियों को ऑपरेशन महादेव में सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया था।
-
28 जुलाई, ऑपरेशन महादेव- 3 आतंकी ढेर
-
31 जुलाई, ऑपरेशन शिवशक्ति- 2 आतंकी ढेर
-
2 अगस्त, ऑपरेशन अखल- 3 आतंकी ढेर

