कांग्रेस छात्र नेता रेप केस में गिरफ्तार: होटल में 19 साल की स्टूडेंट को नशीली ड्रिंक पिलाई; बेहोश होने पर दुष्कर्म किया
Published:
2 min read

NSUI ओडिशा अध्यक्ष उदित प्रधान
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा से रेप के मामले में कांग्रेस छात्र नेता को गिरफ्तार किया गया। छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसके साथ छात्र नेता उदित प्रधान ने होटल में नशीली ड्रिंक देकर दुष्कर्म किया।
पुलिस ने ओडिशा NSUI अध्यक्ष उदित प्रधान को गिरफ्तार किया है। स्टूडेंट का आरोप है कि ये मामला मार्च का है। पीड़िता ने शिकायत में बताया, 18 मार्च को भुवनेश्वर के मास्टर कैंटीन चौक पर वह अपने दोस्तों से मिलने गई थी। इस दौरान वे कार में बैठकर बातें कर रहे हैं। तभी कार में उदित प्रधान भी आकर उसके साथ बैठ गया। उसने बताया कि वह उदित प्रधान है और NSUI ओडिशा का अध्यक्ष है।
कोल्ड्रिंग में बेहोशी की दवा मिलाई
पीड़िता ने बताया कि प्रधान ने कार में उसे गलत तरीके से छुआ। इसके बाद वह उसे होटल में ले गया। जहां उसने ड्रिंक ऑफर की। लेकिन जब पीड़िता ने शराब पीने से इनकार कर दिया तो प्रधान ने उसे कोल्ड्रिंक ऑफर की। इसे पीकर वह बेहोशी की हालत में आ गई। उसने प्रधान से उसे घर छोड़ने के लिए कहा। लेकिन जब पीड़िता को होश आया तो उसने प्रधान को अपने पास लेटा पाया। पीड़िता को दर्द हो रहा था, उसे अहसास हुआ कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है।
पीड़िता की शिकायत पर छात्र नेता गिरफ्तार
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने NSUI ओडिशा अध्यक्ष उदित प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। कांग्रेस छात्र नेता की गिरफ्तार ऐसे वक्त पर हुई, जब ओडिशा में महिलाओं के साथ अपराध के मामलों को लेकर बीजेपी सरकार विपक्ष के निशाने पर है।
बालासोर में स्टू़डेंट ने आग लगाकर की सुसाइड
इससे पहले ओडिशा के बालासोर में एक स्टू़डेंट ने कॉलेज में ही खुद को आग के हवाले कर दिया था। उसकी भुवनेश्वर एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। स्टूडेंट ने सुसाइड से पहले कॉलेज प्रोफेसर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। छात्रा ने इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन और पुलिस से भी की थी। लेकिन 10 दिन तक कोई कार्रवाई न होने पर उसने कॉलेज में ही खुद को आग लगा ली थी।

