बिहार में 125 यूनिट तक बिजली फ्री: चुनाव से पहले सीएम नीतीश का बड़ा दांव, जुलाई के बिल से मिलने लगेगी राहत
Published:
2 min read

चुनाव से पहले नीतिश कुमार की घोषणा, बिहार में 125 यूनिट तक बिजली फ्री
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। राज्य में अब घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर कोई बिल नहीं देना होगा। जनता को जुलाई के बिल ये ही ये राहत मिलने लगेगी।
बिहार में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले नीतीश कुमार ने बड़ा दांव चला है। राज्य सरकार ने हाल ही में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण देने का भी ऐलान किया था।
125 यूनिट तक कोई बिल नहीं- नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ‘x’ पर पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'हम शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा।
सोलर पैनल लगाने का भी खर्च उठाएगी सरकार
नीतीश कुमार ने आगे कहा, गरीब परिवारों के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी तथा शेष के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी।' नीतीश कुमार ने दावा किया- बिहार में अगले तीन वर्षों में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जाएगी।
बिहार में नवंबर में विधानसभा चुनाव
बिहार में नवंबर में विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि अक्टूबर-नवंबर में राज्य में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी चुनाव तारीखों का ऐलान नहीं किया है।

