CBSE के OSM को हैक करने वाले स्टूडेंट को अमेरिका में सम्मान: निसर्ग अधिकारी को डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया
Published:
1 min read

एजुकेशन डेस्क. CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) पोर्टल में सुरक्षा खामियों का पता लगाने वाले साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर निसर्ग अधिकारी को अमेरिका के न्याय विभाग के साइबर सिक्योरिटी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है।
बता दें कि अमेरिका का डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) का साइबर सिक्योरिटी हॉल ऑफ फेम उन साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स को सम्मानित करता है, जो सरकारी सिस्टम में मौजूद सुरक्षा खामियों की पहचान करते हैं और उनकी जानकारी जिम्मेदारी से संबंधित विभाग तक पहुंचाते हैं। इस बात की जानाकरी 19 साल के निसर्ग ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके दी।

यह सम्मान निसर्ग अधिकारी के एक स्टूडेंट रिसर्चर से साइबर सिक्योरिटी प्रोफेशनल बनने के सफर में एक और अहम पड़ाव है। अब उन्हें एथिकल हैकिंग से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
OSM पोर्टल क्या है
OSM पोर्टल एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका इस्तेमाल देशभर में CBSE के स्कूल स्टूडेंट्स के मार्क्स को ऑनलाइन अपलोड और मैनेज करने के लिए करते हैं। यह सिस्टम बोर्ड परीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है। इसके जरिए छात्रों के मार्क्स ऑनलाइन जमा करते हैं, जिन्हें बाद में रिजल्ट तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

