अहमदाबाद में प्रोफेसर ने छात्र की पकड़ी कॉलर: 'जल्दी कर, पनवेल निकलना है' कमेंट पर फटकारा
Published:
2 min read

इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नेशनल डेस्क. गुजरात के अहमदाबाद में एक कॉलेज में स्टैंड-अप कॉमेडी इवेंट के दौरान छात्र के कमेंट करने पर प्रोफेसर ने उसकी कॉलर पकड़ ली। यह घटना निरमा यूनिवर्सिटी में टेक्नोफोरा 2026 कार्यक्रम के दौरान हुई। वहीं इस मामले में NSUI ने प्रोफेसर से माफी की मांग की है।
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें प्रोफेसर छात्र को मंच पर बुलाते हैं फिर वह कॉलर पकड़कर फटकार लगाते हैं।
स्टेज पर बुलाकर लगाई फटकार
कॉमेडियन रजत सूद कॉलेज में गेस्ट के तौर पर आए थे। जब प्रोफेसर और कॉमेडियन मंच पर थे, तभी दर्शक दीर्घा में बैठे एक छात्र ने कहा- जल्दी कर, पनवेल निकलना है। इसके बाद प्रोफेसर ने उसे स्टेज पर बुलाया और फटकार लगाई। बता दें, यह बॉलीवुड फिल्म गोलमाल 3 का बेहद फेमस डॉयलॉग है।
वीडियो देखे
स्टेज पर क्या हुआ
वीडियो में दिख रहा है कि प्रोफेसर और कॉमेडियन मंच पर थे, तभी दर्शक दीर्घा में बैठे एक छात्र ने कहा- जल्दी कर, पनवेल निकलना है। गुस्से में प्रोफेसर ने कहा- तो निकल ना भाई, इसके बाद उन्होंने स्टूडेंट को स्टेज पर बुलाया और फटकार लगाई। प्रोफेसर छात्र को चेतावनी देते हुए कह रहे हैं कि मैं किसी भी हद तक जा सकता हूं। जिस दिन तुमने निर्मा यूनिवर्सिटी कैंपस के किसी भी फैकल्टी मेंबर का अपमान करने की हिम्मत की, उस दिन तुम हमेशा के लिए यहां से चले जाओगे।
यह खबर भी पढ़े-
ChatGPT से नकल करते पकड़े गए स्टूडेंट ने सुसाइड की: साथी छात्रों का विरोध-प्रदर्शन; IIT बॉम्बे की सफाई- हमने कोई एक्शन नहीं लिया था
कौन हैं रजत सूद
रजत सूद एक पॉपुलर कॉमेडियन हैं। वह पॉमेडी को लेकर फेमस हैं। इसमें शायरी और कॉमेडी का यूनिक ब्लेंड है। उनके सोशल मीडिया पर 1 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

