अनीश दयाल बने डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर: NSA डोभाल के साथ काम करेंगे; CRPF-ITBP के DG भी रह चुके
Published:
2 min read

रिटायर्ड IPS अनीश दयाल सिंह बने डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (फाइल फोटो)
रिटायर्ड IPS अफसर अनीश दयाल सिंह को डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (DNSA) बनाया गया है। अनीश दयाल 1988 बैच के मणिपुर कैडर के अधिकारी हैं, उन्होंने दिसंबर 2024 में रिटायर हो गए थे। IPS अनीश दयाल इससे पहले CRPF और ITBP के डायरेक्टर जनरल भी रहे हैं।
अजीत डोभाल मौजूदा नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर हैं। ऐसे में अनीश दयाल उनके साथ मिलकर राष्ट्रीय सुरक्षा पर काम करेंगे। वे जम्मू कश्मीर, नक्सल और नॉर्थ ईस्ट में उग्रवाद मामलों के साथ इंटरनल अफेयर्स का चार्ज संभालेंगे। माना जा रहा है कि आतंकवाद और उग्रवाद से निपटने के मामले में उनका अनुभव देश के काफी काम आएगा।
आतंकवाद, उग्रवाद और साइबर थ्रेट से निपटने की चुनौती
अनीश दयाल की नियुक्ति ऐसे वक्त पर हुई, जब देश आतंकवाद, उग्रवाद और साइबर थ्रेट समेत कई सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में डिप्टी NSA से इन चुनौतियों से निपटने और देश की सुरक्षा को और मजबूत करने की उम्मीद है।
वह नेशनल सिक्योरिटी के साथ-साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो और रिसर्च और एनलिसिस विंग के साथ काम करेंगे। रिटायर्ड IPS अनीश ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF), भारत-तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBP) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में लगभग 30 साल तक काम किया है।

