जल्द उपराष्ट्रपति आवास खाली करेंगे धनखड़: इस्तीफा देने से पहले अचानक राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे जगदीप धनखड़, आधे घंटे बाद सोशल मीडिया पर पद छोड़ने की जानकारी दी
Published:
2 min read

जगदीप धनखड़ और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (फाइल फोटो)
जगदीप धनखड़ सोमवार को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने से ठीक पहले अचानक राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे। इसके करीब आधे घंटे के बाद उन्होंने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि धनखड़ जल्द उपराष्ट्रपति आवास खाली कर देंगे। उन्होंने इस्तीफा देने के बाद से ही अपना सामान पैक करना शुरू भी कर दिया है।
स्वास्थ्य का हवाला देकर दिया इस्तीफा
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ ठीक नहींं होने का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सौंपे पत्र में कहा, मैं संविधान के अनुच्छेद 67(A) के अनुसार उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूं। 74 साल के धनखड़ ने अगस्त 2022 में उपराष्ट्रपति पद संभाला था, उनका कार्यकाल अगस्त 2027 में समाप्त होना था। लेकिन धनखड़ ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन इस्तीफा देकर सभी को चौैंका दिया।
कांग्रेस बोली- इस्तीफा देने की वजह कुछ अलग
कांग्रेस का दावा है कि धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने की वजह स्वास्थ्य कारणों से कहीं अलग है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, किसी भी ऊपरी पद पर बैठे व्यक्ति के इस्तीफे पर प्रशंसा की जाती है। लेकिन मौजूदा केंद्र की सरकार की ओर से ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला, इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि सरकार शायद उनके फैसले से खुश है। दूसरी तरफ विपक्ष है, जो पिछले साल धनखड़ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाई थी, वह अब धनखड़ की तारीफ करते नहीं थक रही।

