नवी मुंबई से महिला टीचर गिरफ्तार: 10वीं के स्टूडेंट के साथ वीडियो चैट में सेमी न्यूड हुई, मां ने फोन में वीडियो देख पुलिस में शिकायत की
Published:
2 min read

सिम्बॉलिक फोटो
नवी मुंबई पुलिस ने मंगलवार को 35 साल की एक महिला टीचर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला टीचर ने पिछले साल 10वीं क्लास के स्टूडेंट के साथ वीडियो चैट के दौरान कपड़े उतारे थे। यह मामला तब सामने आया, जब स्टूडेंट की मां ने आपत्तिजनक वीडियो को फोन में देखा। इसके बाद उसने महिला टीचर के खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन जाकर मामला दर्ज कराया।
पुलिस के मुताबिक, महिला दो साल से स्कूल में पढ़ा रही है। पिछले साल उसने स्टूडेंट के साथ वीडियो चैट की थी। इसे स्टूडेंट ने रिकॉर्ड कर लिया था। वीडियो चैट के दौरान महिला ने कपड़े उतार दिए और सेमी न्यूड हो गई। पिछले हफ्ते स्टू़डेंट की मां ने इस वीडियो को फोन में देखा। जब उन्होंने इसके बारे में अपने बेटे से पूछा तो उसने पूरी बात बताई। इसके बाद महिला वीडियो के साथ शिकायत करने पहुंची।
पुलिस ने बताया, स्टूडेंट नाबालिग है। ऐसे में वीडियो के आधार पर Pocso एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया और महिला टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने टीचर को पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस महिला के फोन की फॉरेंसिक जांच कर रही है, ताकि पता चल सके कि महिला के फोन में ऐसे और वीडियो तो नहीं है।
मुंबई से कुछ दिन पहले एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां एक महिला टीचर को नाबालिग स्टूडेंट के साथ रिलेशनशिप रखने और उसका यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यह मामला तब सामने आया था, जब स्टूडेंट के बदले हुए व्यवहार को देखते हुए उन्होंने अपने बच्चे से इस बारे में पूछा।

