नरेंद्र मोदी ने तोड़ा इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड: भारत के दूसरे सबसे ज्यादा दिनों तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बने; बतौर पीएम 4078 दिन पूरे किए
Published:
2 min read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के PM के तौर पर शुक्रवार को 4,078 दिन पूरे कर लिए है। इसी के साथ वे लगातार भारत के सबसे ज्यादा दिनों तक प्रधानमंत्री पद संभालने वाले दूसरे नेता बन गए हैं। पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इंदिरा गांधी 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक 4,077 दिन लगातार भारत की प्रधानमंत्री रहीं।
लगातार सबसे ज्यादा पीएम रहने के मामले में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू टॉप पर हैं। वे 1952 से 1964 तक पीएम रहे। लगातार तीन बार के PM नरेंद्र मोदी गुजरात के वडनगर में एक आम परिवार में जन्में थे। उनके पिता रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते थे। पीएम मोदी छोटी उम्र में ही आरएसएस से जुड़ गए, इसके बाद वे बीजेपी में आ गए।
पीएम मोदी के नाम हैं ये कीर्तिमान
- पीएम बनने से पहले मोदी 13 साल तक गुजरात के सीएम भी रहे।
- PM मोदी भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री है, जो देश के आजाद होने के बाद पैदा हुए।
- वे सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं।
- मोदी गैर हिंदी भाषी राज्य (गुजरात) से सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री हैं।
- वह पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री है, जोकि लगातार दो बार बहुमत के साथ प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए और अपने दो कार्यकाल पूरे किए।
- 1971 में इंदिरा गांधी के बाद पहले प्रधानमंत्री हैं, जो पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आए।
- जवाहरलाल नेहरू के बाद एकमात्र प्रधानमंत्री, जिन्होंने लगातार तीन चुनाव जीते हैं।
- प्रधानमंत्री पद हो या मुख्यमंत्री की कुर्सी, वे एकमात्र नेता है जिन्होने एक पार्टी के नेता को रूप में लगातार 6 चुनाव जीते हैं। गुजरात (2002, 2007, 2012), लोकसभा चुनाव (2014, 2019, 2024)।
- मोदी लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राज्य और देश की सत्ता पिछले 24 सालों से हैं।

