मुंबई पुलिस में 6.41 करोड़ रु. की धांधली: 10 ऐसे पुलिसकर्मियों को सैलरी दी, जिनका वजूद ही नहीं था; payroll records की जांच में खुलासा
Published:
3 min read

सिम्बॉलिक इमेज।
नेशनल डेस्क. देश की सबसे काबिल पुलिस फोर्स मानी जाने वाली मुंबई पुलिस में कथित फ्रॉड सामने आया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक- पे रोल रिकॉर्ड्स की जांच के दौरान पता लगा कि 2019 से 2020 के दौरान 10 ऐसे लोगों को सैलरी दी गई, जो दरअसल विभाग में थे ही नहीं।
नॉन पुलिसमैन और सैलरी पूरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक- पिछले दिनों ट्रांसफर ऑफ पे-रोल रिकॉर्ड्स की जांच की जा रही थी। इस दौरान अफसरों ने पाया कि 10 नॉन पुलिस पर्सनल के अकाउंट में लगातार सैलरी के नाम पर पैसा गया है।
यह मामला नॉर्थ रीजनल डिवीजन का है। सभी को यह सैलरी उनके बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर की गई। ये सभी अकाउंट इनके नाम से ही खोले गए थे।

अब क्या हो रहा है
- मामला जब पुलिस के टॉप ऑफिशियल्स के पास पहुंचा तो इसकी जांच शुरू हुई। इसमें सामने आया कि इस मामले में पांच पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर धांधली की है। इसके बाद इन सभी पांच स्टाफर्स पर केस दर्ज कर लिया गया है।
- न्यूज एजेंसी के मुताबिक- अनऑर्थराइज्ड सैलरी ट्रांजेक्शन दो पीरिएड्स के दौरान किए गए। पहला- दिसंबर 2019 से फरवरी 2020 के बीच। दूसरा- जून 2020 से सितंबर 2020 के बीच।
- मामले में समता नगर पुलिस स्टेशन जांच के दायरे में है। बताया जाता है कि यहीं के कुछ स्टाफर्स ने विभाग के बाहर के लोगों को डिपार्टमेंट के पे-रोल पर एनरोल किया।
- जिन लोगों पर FIR दर्ज की गई है, उनके नाम इस तरह हैं- रामदास भोगले, सुधाकर कदम, सरजू यादव, भगवंत भोसले, गुणाजी खावकर, महादेव हल्दनकर, राजेंद्र सोनार, उत्तम थोराट, सूर्यकांत पाटिल और पांडुरंग कदम।

पांच स्टाफर्स पर भी केस दर्ज
- न्यूज एजेंसी के मुताबिक- पांच उन ऑफिशियल्स पर केस दर्ज किया गया है, जो उस वक्त सैलरी सेक्शन देख रहे थे। इनके नाम हैं- रामकृष्ण गोस्वामी, नागेश तलवाडेकर, विजय चाव्हाण, अजय राठौड़ और अनमोल मेश्राम।
- इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने के आरोप हैं। चाव्हाण और मेश्राम को फेक सर्विस आईडी और पेंशन के डॉक्यूमेंट्स बनाने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। इस दौरान वो कोई प्राईवेट नौकरी और बिजनेस भी नहीं कर सकेंगे।
- अब पुलिस उन 10 लोगों की आईडेंटिटी पता लगा रही है, जिनके अकाउंट में सैलरी गई। माना जा रहा है कि ये सभी नाम फेक है।

