मुंबई में दोस्त के कपड़े पहनने पर विवाद: पीट-पीटकर की हत्या; आरोपी फरार
Published:
2 min read

मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया है। (AI इमेज)
नेशनल डेस्क. मुंबई के गोरेगांव में एक 26 साल के व्यक्ति की हत्या उसके दोस्त ने कर दी। आरोप है कि मृतक बिना इजाजत उसके कपड़े और जरुरी सामान का इस्तेमाल करता था, इसको लेकर उन दोनों के बीच बहस हुई और उसने पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी।
मृतक का नाम शंकर डोले (26) था, वह मीरा रोड पर रहता था। और गोरेगांव में एनिमल केयर सेक्टर में काम करता था। आरोपी भी उसके साथ ही काम करता था।
पीट-पीटकर की हत्या
गोरेगांव पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना King's Studios के पास SV रोड पर हुई। आरोपी सुबोध भीमराव बाघमरे इस बात से गुस्सा रहता था कि शंकर उसकी बिना इजाजत के कपड़े और जरूरी सामान इस्तेमाल कर लेता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई और उसने शंकर को पीट पीटकर मार डाला।
यह खबर भी पढ़ें-
पत्नी की हत्या कर सिर फ्रिज में रखा: उंगलियां भी काटीं; 6 महीने पहले ही हुई थी शादी
हत्या का केस दर्ज
गोरेगांव पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि डोले के पिता शंकर की शिकायत पर वाघमारे पर हत्या और अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया है और उसे पकड़ने की कोशिशें की जा रही हैं।

