मुंबई में CA ने जहर पीकर जान दी: लड़की ने प्राइवेट वीडियो लीक करने की धमकी देकर 3 करोड़ वसूले, कार भी छीनी
Published:
3 min read

आरोपी राहुल परवानी और सबा कुरैशी।
मुंबई में 32 साल के चार्टर्ड अकाउंटेंट ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को उसके रूम से 3 पेज का सुसाइड नोट मिला है। उसने 2 लोगों पर ब्लैकमेल कर 3 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट में राज लीला मोरे ने लिखा है कि आरोपी प्राइवेट वीडियो लीक करने की धमकी देकर 18 महीनों से उसे मानसिक रुप से परेशान कर रहे थे।
प्राइवेट वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी
सुसाइड नोट के अनुसार राहुल परवानी और सबा कुरैशी ने प्राइवेट वीडियो लीक करने की धमकी देकर करोड़ों रुपये की जबरन वसूली की। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी जानते थे कि राज ने स्टॉक मार्केट में अच्छा पैसा लगाया था और उसकी हाई सैलरी थी। आरोपियों ने राज से धमकी देकर कपंनी के अकाउंट से अपने पर्सनल अकाउंट में रुपये ट्रांसफर करवाए। आरोपियों ने राज से एक लग्जरी कार भी छीन ली। आरोपियों ने 18 महीनों में 3 करोड़ रुपये की वसूली की।
सोशल मीडिया पर मिले थे सबा और राज
सूत्रों के मुताबिक राज और आरोपी सबा कुरैशी की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे उनके बीच बातचीत बढ़ी और दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। इस दौरान आरोपी राहुल ने राज मोरे के वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। यही से आरोपी सबा और राहुल उसे ब्लैकमेल कर पैसों के लिए दबाव बना रहे थे।
आरोपियों ने एक बार राज के वाकोला स्थित घर पर आकर उसकी मां के सामने ही मारपीट की थी। इस घटना के बाद राज ने मानसिक रुप से प्रताड़ित हो कर सुसाइड कर लिया।
चार्टर्ड अकाउंटेंट ने परिवार से मांगी माफी
राज की मां ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा कुछ महीनों से मानसिक तनाव में रहता था। पुलिस ने राज मोरे के रुम से 3 पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट अपनी मां को डेडिकेट किया है। सुसाइड नोट में राज मोरे ने अपने परिवार से माफी मांगते हुए अपना ख्याल रखने की बात कही है।
राज मोरे ने सुसाइड नोट के दूसरे पेज में अपनी सहकर्मियों के लिए लिखा है। राज ने लिखा कि दीपा लखानी, आज मेरे पास माफी मांगने के लिए शब्द नहीं हैं, क्योंकि मैंने तुम्हारा भरोसा तोड़ा है। लेकिन यकीन मानना यह आखिरी बार था। तुम्हारा भरोसा तोड़ने का मेरा कोई इरादा नहीं था। जो भी फ्रॉड हुआ है वो मैंने किया है, इसमें किसी का हाथ नहीं है, इसके बारे में कोई नहीं जानता था। मैंने बैंक अकाउंट के स्टेटमेंट में कोई हेर-फेर नहीं किया। श्वेता और जयप्रकाश को कोई आईडिया नहीं था कि वह क्या कर रहे हैं। कृपया उनके खिलाफ कोई भी एक्शन न लें।
सुसाइड के तीसरे पेज में लिखा राज मोरे ने लिखा कि मैं राज मोरे आज सुसाइड कर रहा हूं। मेरे सुसाइड का जिम्मेदार राहुल परवानी है। उसने मुझे कुछ महीनों से छल और ब्लैकमेल किया। उसने मेरी सेविंग और कंपनी के पैसे लेने के लिए दबाव बनाया। राहुल परवानी और सबा कुरैशी मेरी मौत के जिम्मेदारी हैं। पुलिस ने राहुल और सबा पर जबरन वसूली और सुसाइड के उकसावे का मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

